एशिया कप में भारत को पिछली बार चैंपियन बना चुके यह 3 खिलाड़ी इस बार नहीं आयेंगे नजर, लिस्ट में एक मौजूदा कप्तान भी शामिल

By Akash Ranjan On August 4th, 2022
एशिया कप में भारत को पिछली बार चैंपियन बना चुके यह 3 खिलाड़ी इस बार नहीं आयेंगे नजर, लिस्ट में एक मौजूदा कप्तान भी शामिल

एशिया कप (ASIA CUP 2022) की धूम ज़ोरों-शोरों से मचने लगी है। फैंस को इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार रहता है। कोविड के चलते पिछले 3 से इसका आयोजन नहीं हो पाया था। साल 2018 में आखिरी बार एशिया कप खेला गया था, जहां भारतीय टीम ने एमएस धोनी (MS Dhoni) और रोहित शर्मा की कप्तानी में फाइनल मैच में बांग्लादेश को 3 विकेट से मात दी थी। वहीं, चार साल बाद एशिया कप (Asia Cup 2022) 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच खेला जाएगा।

इस साल टूर्नामेंट (Asia Cup 2022) में कुल 6 देश हिस्सा लेने जा रहे हैं। श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत और अफगानिस्तान 5 ऐसी टीमें हैं जो एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का हिस्सा होंगी। यूएई, कुवैत, सिंगापुर और हांगकांग की एक टीम भी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेगी। जैसे कि सब जानते हैं कि 2018 एशिया कप में भारत के अभियान के कई खिलाड़ी अब टीम के साथ नहीं हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 3 ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें इस साल शायद आप एशिया कप 2022 खेलते हुए ना देख पाएं।

पिछली बार टीम का हिस्सा बने ये 3 खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे एशिया कप 2022

शिखर धवन

शिखर धवन

शिखर धवन

हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को वनडे सीरीज में बतौर कैप्टन जितवाने वाले शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो साल 2018 में एशिया कप का हिस्सा थे, लेकिन अब एशिया कप 2022 में उनका खेलते हुए नजर आना मुश्किल लग रहा है। धोनी की कप्तानी में शिखर ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन दिखाया था। धवन टीम इंडिया के लिए पांच मैच खेले थे, जिसमें से दो मुकाबलों में उनके बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली थी।

एक बार उन्होंने हांगकांग के खिलाफ 127 रनों की पारी खेली, जबकि दूसरे बार उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाया। लेकिन वह फाइनल मैच में फ्लॉप हुए और पारी की शुरुआत करते हुए महज 15 रन ही बना पाए। इसके बाद से वह आईपीएल के अलावा किसी और टी20 टूर्नामेंट में खेलते नहीं दिखे हैं। आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन दिखाने के बाद उनकी वनडे क्रिकेट में तो वापसी हो गई है, लेकिन उन्हें टी20 टीम में अभी भी नजरअंदाज ही किया जा रहा है। ऐसे में उनका एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में खेलना मुश्किल लग रहा है।

अंबाती रायडू

अंबाती रायडू

अंबाती रायडू

अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रायडू अपने बल्ले से एशिया कप 2018 में छाप छोड़ने में नाकाम रहे। उन्होंने भारतीय टीम के लिए फाइनल मैच में 2 रन बनाने में ही कामयाब हुए। टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन दिखाने के बाद उन्हें इंटरनेशल टीम से ड्रॉप कर दिया गया। हालांकि उन्हें साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में एक बार फिर आजमाया गया, लेकिन उन्होंने इस मौके को गंवाते हुए दो रन बनाए।

उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच भी साल 2016 में खेला था और इसके बाद से ही चयनकर्ता उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। अंबाती टीम इंडिया से बाहर जरूर हैं, लेकिन वह आईपीएल के मंच पर अब भी बल्लेबाजी करते हैं। आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग (CSK) के लिए 11 मैच में बल्लेबाजी करते हुए 274 रन बनाए। जिसमें एक ही अर्धशतक शामिल है। लेकिन मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के लिए टीम के पास विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जिससे एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में अंबाती रायुडू का टीम इंडिया के लिए खेलना ना के बराबर है।

खलील अहमद

खलील अहमद

खलील अहमद

खलील अहमद (Khaleel Ahmed) ने पिछले एशिया कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। टूर्नामेंट में टीम के लिए दो मैच खेलते हुए खलील ने हांगकांग के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए, जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मैच में वह केवल एक विकेट लेने में सफल रहे। उन्होंने फाइनल मैच में टीम के लिए महज 2 रन ही बनाए थे। लेकिन अगले दो साल फॉर्म और फिटनेस के साथ खलील संघर्ष करते हुए नजर आए जिस वजह से उन्हें राष्ट्रीय टीम से बाहर करने का फैसला लेना पड़ा।

हालांकि, 24 वर्षीय खलील के पास भारतीय टीम में वापसी करने का समय है। इस गेंदबाज ने अपने करियर को फिर से आईपीएल खेलकर शुरू किया। उन्होंने आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल के लिए 16 विकेट लिए थे। खलील टीम के लिए 2018 और 2019 में कुल मिलाकर 25 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने महज 28 विकेट ही हासिल किए। लेकिन अब टीम इंडिया में शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज के टीम में होने की वजह से उनका एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में खेलना मुश्किल लग रहा है।

Tags: अंबाती रायडू, एशिया कप 2022, खलील अहमद, शिखर धवन,