IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज भारतीय टीम में 3 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें मिलना चाहिए था मौका, मगर चयनकर्ताओं ने किया नजरअंदाज

By Twinkle Chaturvedi On June 15th, 2022
IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज भारतीय टीम में 3 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें मिलना चाहिए था मौका, मगर चयनकर्ताओं ने किया नजरअंदाज

भारत (INDIA) जल्द ही साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद आयरलैंड (IRELAND) के साथ दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलती दिखाई देगी। आज बीसीसीआई (BCCI) ने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी हैं। जिसमें हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) को कप्तानी की कमान मिली हैं। इस सीरीज में संजू सैमसन की वापसी और राहुल त्रिपाठी के मेडन कॉल अप आया हैं। वहीं दूसरी ओर 3 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें इस सीरीज में मिलना चाहिए था मौका-

भारतीय टीम में मोहसीन व जीतेश शर्मा को मिलना चाहिए था मौका

भारत (INDIA) 26 जून से आयरलैंड (IRELAND) के साथ दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली हैं। इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों के शामिल होने की खबर थी। क्योंकि सीनियर खिलाड़ी इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ टेस्ट खेलने के लिए रवाना हो जाएंगे। इस सीरीज में सेलेक्शन के लिए सबसे पहले नाम युवा खिलाड़ी मोहसीन खान (MOHSIN KHAN) का आ रहा था।

मोहसीन ने आईपीएल 2022 (IPL)  में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के लिए अच्छा प्रदर्शन किया हैं। मोहसीन ने 9 मैचों में 5.96 की इकॉनमी के साथ 14 विकेट चटकाए हैं। जीतेश शर्मा (JITESH SHARMA) विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। आईपीएल के इस सीजन में पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के लिए खेलते हुए उन्होने 12 मैचों में 234 रन बनाए हैं। उम्मीद थी की आयरलैंड के खिलाफ ये टीम में शामिल हो सकते हैं। लेकिन चयनकर्ताओं ने इन शानदार खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया हैं।

चयनकर्ताओं ने फिर एक बार पृथ्वी शॉ को किया नजरअंदाज

पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) काफी लंबे समय से भारतीय टीम (INDIAN TEAM) से दूर ही चल रहे हैं। पृथ्वी शॉ मैच ओपन कर अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन काफी ज्यादा लंबे समय से उन्होxने भारत के लिए मैच नहीं खेला हैं। पृथ्वी ने अपना आखिरी मैच 25 जुलाई 2021 को खेला था।

आईपीएल 2022 (IPL 2022)  के बाद हो रही साऊथ अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में पृथ्वी को मौका नहीं मिला हैं। बड़े लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भी चयनकर्ताओं ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए नजरअंदाज किया हैं।

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम

हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आर बिश्नोई, हर्षल पटेल , अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

Tags: जीतेश शर्मा, पृथ्वी शॉ, भारत बनाम आयरलैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, मोहसीन खान,
Exit mobile version