T20 WORLD CUP 2022: विश्व कप से पहले भारत को इन 3 खिलाड़ियों पर करना चाहिए सबसे ज्यादा फोकस, मैच विनर बनने की है काबिलियत

By Twinkle Chaturvedi On June 16th, 2022
T20 WORLD CUP 2022: विश्व कप से पहले भारतीय टीम को इन 3 खिलाड़ियों पर देना होगा ध्यान

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ टी-20 सीरीज खेल रही हैं। अक्टूबर में आयोजित होने वाले आगामी टी-20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP 2022)  से पहले भारत का हर एक मैच विश्व कप के लिए स्थाई प्लेइंग 11 खोजने की तर्ज पर खेला जाएगा। पिछले टी-20 विश्व कप में भारत लीग स्टेज के मैचों के बाद ही बाहर हो गई थी। इस बार टीम को शुरूआत से ही अच्छी तैयारी के साथ उतरना होगा।

टी-20 विश्व कप (T20 WORLD CUP)  में भारत (INDIA) के लिए सलामी बल्लेबाजों के रूप में भारतीय टीम को इन तीन खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देकर इन पर ही ज्यादा फोकस करने की जरूरत हैं, क्योंकि ये खिलाड़ी मैच विनर बनने की काबिलियत रखते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन हैं वो खिलाड़ी-

1. राहुल त्रिपाठी

IPL 2022: Rahul Tripathi and Brendon MCullum catch up with a hug after SRH star hurts former franchise - Sports News

राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) आईपीएल (IPL) और घरेलू क्रिकेट मे खेलते हुए नजर आते हैं। लीग के हर सीजन में इस खिलाड़ी ने अपने आप को बेहतर बनाया हैं और खूब वाहवाही भी लूटी हैं। लेकिन यह खिलाड़ी अब तक भारतीय टीम में डेब्यू नहीं कर पाया। आईपीएल 2022 के सीजन में राहुल अच्छे फॉर्म में दिखे थे। फैंस को काफी और शायद राहुल को भी यही उम्मीद रही होगी की।

भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ जब साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टीम की घोषणा की गई। तब सभी दंग रह गए। इंडियन सिलेक्टर्स को राहुल को टीम में शामिल करने की जरूरत हैं। क्योंकि राहुल आक्रमकता के साथ बल्लेबाजी कर टीम को अच्छी शुरूआत दे सकते हैं। भारत को राहुल को ज्यादा मौके देकर टीम के लिए बेहतर बनाने के ऊपर काम करना होगा।

2. संजू सैमसन

IND vs SA: Fans miss Sanju Samson's presence in Team India, Twitter pours with fiery emotions | Cricket News – India TV

संजू सैमसन (SANJU SAMSON) कितने विशेष खिलाड़ी हैं यह बात हम सब जानते हैं। महज 19 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले संजू सैमसन को आज भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में पर्याप्त रूप से मौका नहीं मिल पा रहा हैं। आईपीएल (IPL) में राजस्थान रॉयल्स के लिए उन्होने साल दर साल अपना अच्छा खेल दिखाया हैं। संजू सैमसन बड़े-बड़े शॉर्ट्स मारने में माहिर हैं।

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में इंडियन सिलेक्टर्स ने इन्हें भी नजरअंदाज किया हैं। आगामी टी-20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) आस्ट्रेलिया (AUSTRAILIA) में होगा। और वहां की पिचें वैसी हैं जहां पर संजू सैमसन बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। भारतीय सिलेक्टर्स को संजू को पर्याप्त रूप से मौका देने के ऊपर विचार करना चाहिए। क्योंकि संजू भारतीय टीम में होना काफी ज्यादा डिजर्व करते हैं।

3. पृथ्वी शॉ

Prithvi Shaw Makes Case For Selection With 150 Ahead Of New Zealand Tests | Cricket News

भारत के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ़ (PRITHVI SHAW) आईपीएल (IPL) की टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं। टीम को अच्ची शुरूआत दिलानें  में पृथ्वी काफी माहिर हैं। ऐसे में टी-20 विश्व कप 2022 से पहले पृथ्वी को भी विदेशों के दौरों पर टीम में शामिल किया जाना चाहिए।

अपने तेज बल्लेबाजी जैसे गुण के कारण पृथ्वी भारतीय टीम के लिए बड़ा मैच विनर बनते नजर आ सकते हैं। भारत ऐसे युवा बल्लेबाजों की तलाश कर रह हैं जो उन्हें मैच ओपन करा के अच्छी शुरूआत दे सके। ऐसे में पृथ्वी शॉ सबसे बेस्ट दिखाई पड़ते हैं।

 

Tags: टी-20 विश्व कप 2022, पृथ्वी शॉ, भारतीय क्रिकेट टीम, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन,