ऋषभ पंत की जगह ये 3 खिलाड़ी साबित होते बेहतर कप्तान, एक तो खेल को समझ कर अपने पक्ष में करने में हैं महारथी

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज का दूसरा मैच 12 जून को कटक के बाराबती स्टेडियम (BARABATI STADIUM) में खेला गया। ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की टीम भारत को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा।
साऊथ अफ्रीका ने दूसरे टी-20 मुकाबले में इंडिया को 4 विकेट से मात दे दी हैं। ऋषभ की कप्तानी में भारत लगातार दो मैच हार चुकी हैं। हार की वजह ऋषभ की खराब कप्तानी को बताया जा रहा हैं। तीन खिलाड़ी इस वक्त ऐसे दिखाई दे रहे हैं जो ऋषभ पंत की जगह कप्तानी करते तो शायद स्थिति कुछ और हो सकती थी।
1. श्रेयस अय्यर

भारत और साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में केएल राहुल को कप्तानी सौंपी गई थी। लेकिन पहले मैच के एक दिन पहले ही वो चोटिल हो गए और उनकी जगह ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी गई। लेकिन ऋषभ की कप्तानी में भारत लगातार दो मैच हार चुकी हैं। जिसकी एक बड़ी वजह ऋषभ पंत की खराब कप्तानी भी हैं। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ऋषभ की जगह पर श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) अच्छे कप्तान साबित हो सकते थे।
श्रेयस ने आईपीएल में अच्छी कप्तानी करते हुए अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपियल्स को कई मुकाम तक पहुंचाया हैं। केकेआर के लिए भी उन्होने अच्छी कप्तानी की हैं। श्रेयस के पास अंतराष्ट्रीय में कप्तानी का कोई अनुभव नहीं हैं। श्रेयस पिछले लगातार टी-20 मैचों में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कप्तानी में भी वो अपने आईपीएल अनुभव के साथ अच्छा करते दिख सकते थे।
2. हार्दिक पंड्या

ऋषभ पंत की जगह भारतीय सिलेक्टर्स हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) को मौका दे सकती थी। जब ऋषभ को भारत की कप्तानी सौंपी गई। तब सब का सवाल यही था कि इनकी जगह हार्दिक को कप्तानी क्यों नहीं सौंपी गई। जबकि साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में हार्दिक पंड्या को उपकप्तान की कमान सौंपी गई हैं।
हार्दिक ने हाल ही में आईपीएल 2022 में अच्छी कप्तानी कर गुजरात टाइटंस को ट्रॉफी दिलवाई हैं। हार्दिक कप्तानी के साथ-साथ अपने आप के खेल को भी अच्छी तरह मैनेज कर रहे थे। ऐसे में इस सीरीज में ऋषभ की जगह हार्दिक पंड्या कप्तानी के ज्यादा हकदार थे।
3. दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने 2019 के विश्व कप के बाद लगभग 3 साल भारतीय टीम में वापसी की हैं। उनकी वापसी का सबसे बड़ा कारण आईपीएल 2022 में उनका दमदार खेल था। ऋषभ पंत की जगह पर दिनेश कार्तिक को भी कप्तानी सौंपी जा सकती थी। दिनेश कार्तिक ने भी आईपीएल में कप्तानी की हैं।
ऐसे में उनका अनुभव भारत के लिए काफी काम आता। दिनेश कार्तिक के पास कप्तान बनने के सारे गुण हैं। वह सारे खिलाड़ियों पर काफी सक्रिय तौर पर नजर रखते हैं। और खेल को समय-समय पर पढ़ने की काफी समझ भी हैं। इस सीरीज में दिनेश कार्तिक बेहतर कप्तान साबित हो सकते थे।
Tags: ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंडया,