3 खिलाड़ी जो आईपीएल 2022 में हुए बुरी तरह से फेल, लेकिन भारतीय टीम के लिए करेंगे अच्छा प्रदर्शन

By Shadab Ahmad On June 4th, 2022
3 खिलाड़ी जो आईपीएल 2022 में हुए बुरी तरह से फेल, लेकिन भारतीय टीम के लिए करेंगे अच्छा प्रदर्शन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का रोमांच अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। दो मैचों के बाद खिताब पर कब्जा जमाने वाली टीम सबके सामने होगी लेकिन इस बीच भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के सामने नई चुनौती है। टीम को साउथ अफ्रीका, आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे पर जीत दर्ज करनी है। इसके लिए बीसीसीआई (BCCI) ने दो अलग-अलग टीमों की घोषणा की है।

इसमें आईपीएल 2022 (IPL 2022) में बेहतर प्रदर्शन न कर पाने वाले खिलाड़ियों को भी टीम में स्थान दिया गया है। फैंस को उम्मीद यह खिलाड़ी आईपीएल 2022 में तो नहीं लेकिन भारतीय टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आज हम इस लेख में उन 3 खिलाड़ियों के नामों पर चर्चा करेंगे।

1- ईशान किशन

भारतीय टी 20 टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (ISHAN KISHAN) का आईपीएल 2022 (IPL 2022) में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। सीजन के शुरुआती चरणों में ईशान का बल्ला बिल्कुल नहीं चला इसका परिणाम यह रहा कि मुंबई इंडियंस (MI) की टीम बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। 5 बार की चैंपियंस टीम को आखिरी पायदान पर आकर संतोष करना पड़ा।

हालांकि बाद के कुछ मैचों में वो बेहतर कर पाए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आईपीएल 2022 में ईशान किशन (ISHANKISHAN)ने 14 मैचों में 418 रन बनाए हैं। फैंस का मानना है कि आईपीएल (IPL)में बेहतर न कर पाने के बाद भी ब वो साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। पिछले दिनों श्रीलंका (SRI LANKA) के खिलाफ उनका प्रदर्शन शानदार रहा था।

2- वेंकटेश अय्यर

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के सलामी बल्लेबाज रहे वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER)  भी कुछ नहीं कर सके। इसका परिणाम यह रहा कि टीम शुरुआती दौर में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद भी प्ले ऑफ से बाहर हो गई। आईपीएल 2022 में वेंकटेश अय्यर ने 12 मैचों में सिर्फ 182 रन की पारी खेली है।

गेंद से भी वो कुछ विशेष नहीं कर पाए हैं। इसके बाद भी उनको भारतीय टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई (BCCI) और फैंस को पूरी उम्मीद है कि यह खिलाड़ी भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। 

3- श्रेयस अय्यर

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के कप्तान रहे श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) आईपीएल 2022 में विशेष नहीं कर सके। उनके बल्ले से 400 से अधिक रन निकले लेकिन यह भी टीम को जीत नहीं दिला सके। हालांकि श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के मजबूत बल्लेबाज माने जाते हैं।

आईपीएल 2022 (IPL 2022) से पूर्व श्रीलंका (SRI LANKA) के विरुद्ध 3 टी 20 मैचों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। इससे पूर्व के इंटरनेशनल मैचों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। इसके चलते फैंस का मानना है कि आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन न कर पाने के बाद भी साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) व इंग्लैंड (ENGLAND) दौरे पर इनका प्रदर्शन शानदार रहेगा।

Tags: ईशान किशन, भारतीय क्रिकेट टीम, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर,