3 भारतीय दिग्गज जो विदेशी लीग में कर सकते हैं कप्तानी, तीसरे नंबर पर हैं ये धुरंधर बल्लेबाज !

भारतीय टीम के खिलाड़ी सिर्फ आईपीएल (Indian Premier League) में ही हिस्सा लेते हुए नजर आते हैं। वो अन्य किसी विदेशी टी20 लीग में खेलते हुए नजर नहीं आते हैं। दरअसल इसके लिए उन्हें बीसीसीआई (BCCI) के द्वारा इजाजत नहीं मिलती है। जिसके कारण वो बिग बैश लीग ( Big Bash League)और द हंड्रेड (The hundred) में भी नहीं खेल सकते हैं।
अगर बीसीसीआई भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीग में जाकर खेलने की अनुमति देदे तो कई भारतीय खिलाड़ी उन लीगों में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। जिसके लिए उन्हें बहुत ज्यादा पैसे भी मिलेंगे। इतना ही नहीं कुछ खिलाड़ी तो ऐसे भी हैं। जो वहां पर जाकर कुछ टीमों की कप्तानी भी कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से ऐसे ही 3 खिलाड़ियों क बारे में चर्चा करेंगे जो विदेशी टी20 लीग में बतौर कप्तान खेल सकते हैं।
रोहित शर्मा –
मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टी20 टूर्नामेंट में अपनी कप्तानी का जबरदस्त छाप छोड़ा है। इस खिलाड़ी ने आईपीएल में अपनी टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)को 5 बार आईपीएल का खिताब जीताया है। जिसके अलावा उन्होंने चैंपियंस लीग (Champions league) में भी एक ख़िताब अपने नाम किया है। रोहित शर्मा ने इन खिताबों के अलावा भारतीय टीम के लिए निदहास ट्रॉफी (Nidahas Trophy)भी जीताया है।
जिसके कारण उनके कप्तानी के सभी कायल हैं। यदि वो विदेशी टी20 लीग में खेलने के लिए जाते हैं तो उन्हें वहां पर भी कप्तानी करने का मौका जरुर मिलेगा। हिटमैन के कप्तानी का रिकॉर्ड देखकर साफ़ कहा जा सकता है की कोई भी टीम उन्हें बतौर कप्तान ही अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी। कई टी20 लीग में भारतीय खिलाड़ी के फैंस देखने को मिल जाते हैं। जिसका फायदा भी उन्हें मिल सकता है। हालाँकि बीसीसीआई उन्हें ऐसी लीग में खेलने की इजाजत शायद ही दें।
सुरेश रैना –
मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना (Suresh Raina) भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आईपीएल में बतौर कप्तान सुरेश रैना ने काफी शानदार प्रदर्शन दिखाया है। जिसके कारण विदेशी टी20 लीग में उन्हें कप्तानी का जिम्मा सौंपा जा सकता है । सुरेश रैना टी20 फ़ॉर्मेट में बहुत ही बड़े खिलाड़ी कहे जाते हैं। जो बहुत ही आसानी के साथ बड़े शॉट खेलते हुए नजर आते हैं। बतौर कप्तान उन्होंने आईपीएल में गुजरात लायंस और चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए खेला है।
जहाँ पर उनके कप्तानी ने जमकर सुर्खियां भी बटोरी थी। रैना का खेल फ़िलहाल बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। आईपीएल 2022 में किसी टीम ने उनपर अपना दाव नहीं खेला है। जिसके कारण उम्मीद है की वो जल्द ही विदेशी टी20 लीग में खेलने जा सकते हैं। हालाँकि उसके लिए बीसीसीआई से उन्हें इजाजत लेनी होगी। लेकिन मौजूदा नियमों के अनुसार वो संन्यास लेकर भी उन लीगों में खेल सकते हैं।
विराट कोहली –
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम भी शामिल है। भले ही बतौर कप्तान विराट कोहली ने कोई खिताब अपने नाम नहीं किया है। लेकिन अगर उन्हें विदेशी लीग में खेलने का मौका मिला तो वो उसमें कप्तानी करते हुए जरूर नजर आ सकते हैं। विराट कोहली आज क्रिकेट के दुनिया में बहुत ही बड़े दिग्गज खिलाड़ी हैं। यदि कोई टीम उन्हें अपना कप्तान नियुक्त करती है तो अपने आप ही उनकी ब्रांड वैल्यू भी बढ़ जाएगी।
जिसके कारण भी टीमें उन्हें अपना कप्तान बनाने का पूरा प्रयास करती हुई नजर आएँगी। कोहली ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को फाइनल तक का सफ़र तय कराया है। हालाँकि आईपीएल 2021 में उन्होंने इस कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया था। कोहली विदेशी टी20 लीग में कप्तानी करते हुए कोई खिताब अपने नाम कर सकते हैं। बतौर खिलाड़ी तो उनके कद को आकड़े देखकर ही पता किया जा सकता है.
Tags: रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना,