ASIA CUP 2022: रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ पिछली हार का बदला लेने के लिए कर चुके हैं पूरी तैयारी, इन 3 खिलाड़ियों को बनाएंगे अपना सबसे बड़ा हथियार

रोहित शर्माः भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही एशिया कप 2022 में एक्शन में नजर आते दिखेगी। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA), विराट कोहली (VIRAT KOHLI), केएल राहुल (KL RAHUL) और हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) जैसे बड़े खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में चार-चांद लगाने के लिए तैयार हैं। एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा 8 अगस्त को की जा चुकी हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) एशिया कप में अपने टूर्नामेंट की शुरूआत पाकिस्तान के साथ 28 अग्सत से करेगी। यह मैचों दोनों देशों के अलावा पूरी दुनिया के लिए भी बड़ा मुकाबला होने वाला हैं।
भारत पाकिस्तान (PAKISTAN) से पिछली बार टी20 विश्व कप 2021 में टकराई थी। जहां भारत को 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। रोहित शर्मा की भारतीय टीम इस बार उस करारी हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरती नजर आएगी। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) एशिया कप में पहले मुकाबले के लिए इन 3 खिलाड़ियों को ट्रंप कर्ड की तरह इस्तेमाल करते हुए नजर आने वाले हैं।
1. हार्दिक पंड्या
आईपीएल 2022 से हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) के साथ इस साल सीरीज चीजें अच्छी होती ही नजर आ रही हैं। आईपीएल में गेंद और बल्ले दोनों से हार्दिक शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। आईपीएल के फाइनल में उनके गेंद से कमाल ने ही गुजरात टाइटंस को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हार्दिक पंड्या आईपीएल के बाद से भारत के हर मैच का हिस्सा रहे हैं। टी20 विश्व कप 2021 में हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी की कमी काफी ज्यादा खली थी।
हार्दिक पंड्या साऊथ अफ्रीका, आयरलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे में गेंदबाजी करते हुए नजर आए। हार्दिक अपने 4 ओवर का कोटा पूरा करते नजर आ रहे हैं। जो इस वक्त रोहित शर्मा के भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा खुशी की बात हैं। एशिया कप में हार्दिक पंड्या भारत के लिए सबसे बड़े एक्स-फैक्टर होने वाले हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ खेलने वाली हैं। ऐसे में हार्दिक का गेंद और बल्ले दोनो से कमाल पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी साबित होने वाला हैं।
2. सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) भारत के लिए साल 2022 के सीजन में टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सूर्या टी20 रैकिंग में भी नंबर-2 पर विराजमान हैं। टी20 रैकिंग में सूर्य़ा के अलावा टॉप-10 में कोई भी भारतीय बल्लेबाज शामिल नहीं हैं। हाल ही में सूर्यकुमार यादव वेस्टइंडीज दौरे में भारत के लिए ओपन करते हुए नजर आए। जहां पर वो शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। पर भारतीय टीम सूर्या को मिडिल ऑर्डर की ही जिम्मेदारी देती नजर आएगी।
सूर्या आज कल मैदान के चारों तरफ बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं। जिसका मंजर हमने वेस्टइंडीज दौरे के दौरान देखा हैं। सूर्या की 360 अंदाज पाकिस्तान के खिलाफ भारत के कप्तान रोहित शर्मा का सबसे बड़ा हथियार होने वाला हैं। खासकर इस टूर्नामेंट के दौरान बाबर आजम और सूर्यकुमार यादव के बीच नंबर-1 बनने की लड़ाई भी देखने को मिलेगी।
3. भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) एशिया कप में भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। तेज गेंदबाज के रूप में भारत के पास आवेश खान और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी हैं, जो कि कम अनुभवी खिलाड़ी हैं। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार के ऊपर ही भारत के तेज गेंदबाजी अटैक की जिम्मेदारी होगी। पावरप्ले में भुवी की अहमियत काफी ज्यादा रहने वाली हैं।
हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे के दौरान भुवी पावरप्ले में 4 मैच में 7 विकेट उन्होने अपने नाम किए हैं। एशिया कप में भुवी गेंदबाजी की शुरूआत कर अपने स्विंग से पाकिस्तान की टॉप ऑर्ड को अपना निशाना बनाते हुए नजर आएंगे। भुवनेश्वर कुमार अभी शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं। जिसके चलते भुवी के सामने रन बनाना पाकिस्तान और बाकी टीमों के लिए काफी ज्यादा मुश्किल होने वाला हैं।
Tags: एशिया कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, भुवनेश्वर कुमार, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या,