भारतीय टीम के ये 3 युवा तेज गेंदबाज चल रहे हैं काफी अच्छे फॉर्म में, जिता सकते हैं टीम इंडिया को T20 World Cup

By Satyodaya On July 8th, 2022
भारतीय टीम के ये 3 युवा तेज गेंदबाज चल रहे हैं काफी अच्छे फॉर्म में, जिता सकते हैं टीम इंडिया को T20 World Cup

भारतीय टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी है जो अपनी दमदार बैटिंग को लेकर हमेशा जाने जाते हैं वही बल्लेबाजों के साथ साथ टीम इंडिया में गेंदबाजों की कमी नहीं है। पहले टीम इंडिया में गेंदबाजों की भारी कमी थी लेकिन इस समय गेंदबाजों की कमी नहीं है। यह सब तो आईपीएल में ही देखा गया है आईपीएल में भारतीय टीम के बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी बहुत प्रदर्शन किया है ‌। इस समय सभी की निगाहें T20 विश्व कप पर टिकी हुई है जो 2022 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है।

यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में भारी सहयोग देने वाले है। इस आर्टिकल में आज हम उन तीन गेंदबाजों के बारे में जानेंगे जो अपने शानदार प्रदर्शन से T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जिताने में सहयोग करेंगे।

अर्शदीप सिंह

IND vs RSA: अर्शदीप सिंह इस मामले में जसप्रीत बुमराह से भी निकल सकते हैं आगे, सभी रिकॉर्ड इस तरफ कर रहे हैं इशारा

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पिछले सीजन में लगातार अपने हुनर को दिखाया है। ज्यादातर अर्शदीप सिंह मैच में आखिरी ओवर में बेहद धुआंधार गेंदबाजी करते हैं। इन दिनों अर्शदीप सिंह काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। इंटरनेशनल टीम से एसडीम सिंह के लिए पहला बुलावा दक्षिण अफ्रीका सीरीज में ही आया था लेकिन वहां पर खिलाड़ी पर्याप्त है जिसके चलते इन्हें मौका नहीं मिल पाया। अगर इसी तरह फॉर्म में चलते रहे तो वह टी-20 विश्व कप में खेलने के दावेदार रह सकते हैं।

आवेश खान

IND vs SA: चौथे मुकाबले में शानदार गेंदबाजी कर आवेश खान ने टी-20 विश्व कप के लिए पेश कर दी हैं अपनी दावेदारी

टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी आवेश खान बेहद अच्छे गेंदबाज हैं आवेश खान नई गेंद के साथ अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने के काफी माहिर हैं। उन्होंने अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका चौथे t20 मैच में 4 विकेट चटकाए थे। आवेश खान हर मैच में अपना हटा देते हैं। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले t20 वर्ल्ड कप में इनकी शानदार भूमिका रहेगी।

उमरान मलिक

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले उमरान मलिक के साथ हुई थी कमरे में गुप्त बातचीत, कमरे में साउथ अफ्रीका का खिलाड़ी भी था मौजूद

भारतीय टीम के सबसे तेज गेंदबाज उमरान मलिक का भी नाम आता है उमरान मलिक ने अपना आईपीएल में जलवा दिखाया था। उमरान मलिक दक्षिण अफ्रीका सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे हालांकि ने प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई थी। इमरान मलिक मौजूदा समय में भारत के सबसे तेज गेंदबाज हैं उमरान मलिक ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर काफी तगड़ी छलांग लगाते नजर आएंगे। अगर टीम इंडिया इन्हें अपनी टीम में शामिल करती है तो काफी फायदेमंद रहने वाला है।

Read More-Cricket World के 4 ऐसे खिलाड़ी जो हुए हैं सबसे ज्यादा बार रन आउट, नाम जानकर हुए हो जाएंगे हैरान

Tags: अर्शदीप सिंह, आवेश खान, उमरान मलिक,