Cricket में इन 3 गेंदबाजों ने फेंकी है 50 हजार से ज्यादा गेंदे, इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेटर का भी नाम शामिल

By Satyodaya On July 30th, 2022
Cricket के इन 3 गेंदबाजों ने फेंकी है 50 हजार से ज्यादा गेंदे, इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेटर का भी नाम शामिल

क्रिकेट (Cricket) में जितनी सराहना बल्लेबाजों की होती है उतनी ही सराहना गेंदबाजों की भी होती है। गेंदबाज अपने करियर में विकेट चटकाने के लिए जाने जाते हैं। टेस्ट क्रिकेट में मुथैया मुरलीधरन ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। लेकिन आज हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने अपने गेंदबाजी के करियर में सबसे ज्यादा गेंदे फेंकी है। आइए जानते हैं वह कौन-कौन से खिलाड़ी है जिन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा गेंदे फेंकी हैं।

मुथैया मुरलीधरन
मुथैया मुरलीधरन

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन को आज के समय में कौन नहीं जानता है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम इन्हीं का आता है मुथैया मुरलीधरन ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में 800 विकेट चटकाए हैं और रिकॉर्ड बना लिया है। इन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदे फेंकी हैं। मुरलीधरन ने अपने करियर की शुरुआत 1992 ने की थी और 2011 में इन्होंने संन्यास लिया था। इन्होंने अपने करियर में 495 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इसी बीच इन्होंने 63132 गेंदें फेंकी हैं। इस दौरान इन्होंने 30803 रन भी दिए हैं और 1347 विकेट अपने नाम किए हैं।

अनिल कुंबले

अनिल कुंबले

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय पूर्व कप्तान अनिल कुंबले का नाम आता है इन्होंने अपने करियर में 403 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले खेले हैं वहीं उन्होंने 55346 गेंदे फेंकी है।इस दौरान उन्होंने 956 विकेट चटकाए हैं। अनिल कुंबले ने इस दौरान 25536 रन भी दिए हैं।

शेन वार्न

शेन वार्न

इस लिस्ट में तीसरा नाम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर गेंदबाज शेन वार्न का आता है। शेन वार्न ने अपने करियर में कुल 339 मुकाबले खेले हैं वहीं इस दौरान इन्होंने 51347 गेंदे भी फेंके हैं इन्होंने 1001 विकेट भी अपने नाम किए हैं इस दौरान इस दौरान इनके द्वारा 25536 रन भी दिए गए हैं।

Read More-टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे पृथ्वी शॉ ने अपने मालदीव वैकेशन की तस्वीरें की शेयर, खुद को बताया कप्तान

Tags: अनिल कुंबले, मुथैया मुरलीधरन, शेन वार्न,