टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले अभ्यास मैच में किंग कोहली को नहीं मिली टीम में जगह, भारतीय दिग्गज ने मैच के दौरान किया यह काम

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) से पहले भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) ने अपनी तैयारियों का पहला टेस्ट दे दिया है। भारतीय टीम अपना पहला अभ्यास मैच जीतने में कामयाब रही है। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की कप्तानी में भारतीय टीम ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया।
आपको बता दें इस मुकाबले में दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) नहीं खेले। हालांकि मैच के दौरान विराट कोहली किसी और पिच पर ही खेलते दिखे। जब टीम इंडिया प्रैक्टिस मैच खेल रही थी तो उस दौरान विराट कोहली मैदान के पास ही नेट्स पर बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे थे।
पहले अभ्यास मैच के दौरान विराट कोहली ने किया ये काम

विराट कोहली (Virat Kohli) भारतीय बल्लेबाजी के दौरान फैंस से मिले। इस दौरान उन्होंने कई फैंस को ऑटोग्राफ दिए। सुरक्षाकर्मियों के साथ भी विराट कोहली ने फोटो खिंचवाई। हालांकि इसके बाद उन्होंने अपना बल्ला थामा और वो काफी देर तक प्रैक्टिस करते दिखाई दिए।
विराट कोहली (Virat Kohli) की अभ्यास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सैकड़ों दर्शकों ने मैच के साथ-साथ भारत के पूर्व कप्तान की बैटिंग प्रैक्टिस भी देखी। बता दें विराट कोहली मैच के बाद उसी पिच पर बल्लेबाजी करते नजर आए जहां टीम इंडिया और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच चल रहा था।
विराट कोहली अगले मैच में दिखाएंगे दम

बता दें भारतीय टीम अभी एक और अभ्यास मैच खेलने वाली है। गुरुवार को वाका के मैदान पर ही भारतीय टीम अपनी तैयारी का जायजा लेने फिर उतरेगी और इस बार टीम में विराट कोहली (Virat Kohli) भी होंगे। विराट के अलावा केएल राहुल और आर अश्विन भी पहला प्रैक्टिस मैच नहीं खेले थे।
टी-20 में आग उगल रहा है विराट कोहली का बल्ला

बता दें भारतीय टीम के रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला ढाई साल से खामोश नजर आ रहा था। वो लगातार पिच पर एक-एक रन बनाने के लिए जूझ रहे थे, लेकिन एशिया कप 2022 से विराट कोहली एक बार फिर अपनी पुरानी फॉर्म में नज़र आए। उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ टी-20 में अपना पहला शतक भी जड़ा। वहीं उसके बाद से कोहली फुल फॉर्म में नजर आ रहे है।
वहीं अगर बात करें कोहली के इस साल के टी-20 क्रिकेट के प्रदर्शन की तो बता दें टीम इंडिया के लिए विराट अब तक 14 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 44.09 के औसत से बल्लेबाज़ी करते हुए 485 रन ठोके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 139.36 का रहा है। ऐसे में आगामी विश्व कप में कोहली से भारतीय फैंस को एक बड़ी पारी की आस लगी रहेगी।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली,