Gold Silver Price: शादी के लिए खरीदने हैं गहने पर जल्दी करें खरीददारी, महंगा होने लगा सोना अभी और बढ़ेंगे दाम, जानिए क्या है 1 तोला गोल्ड की कीमत

By Satyodaya On March 23rd, 2022
शादी के लिए खरीदने हैं गहने पर जल्दी करें खरीददारी, महंगा होने लगा सोना अभी और बढ़ेंगे दाम

Gold Silver Price: जनता के लिए महंगाई दुश्मन साबित हो रही है। जहां बीते दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी हुई तो वहीं अब भारतीय सर्राफा बाजार भी खुलते ही सातवें आसमान पर आ गया है। आज सोने और चांदी के बाजार में खुलने के साथ ही तेजी देखने को मिल रही है।

हर तरह सोने में हुआ इजाफा

सोने का भाव

आज 22 कैरेट सोने के 1 ग्राम के रेट 4 हजार 775 रुपए पहुंचे हैं, 8 ग्राम के रेट 38 हजार 200 रुपए और 10 ग्राम के भाव 47 हजार 750 रुपए पर है। अगर 24 कैरेट सोने की बात करें तो इसके रेट 22 कैरेट सोने के मुकाबले 50 रुपए कम बढ़ोतरी है। ज्ञात हो कि, 24 कैरेट सोने के रेट में 400 रुपए बढ़े हैं। 24 कैरेट सोने के 1 ग्राम का रेट 5 हजार 210 रुपए हुआ है, 8 ग्राम का रेट 41 हजार 680 रुपए और 1 तोला सोने के रेट 52 हजार 100 रुपए पहुंचे हैं।

बढ़ी चांदी की कीमतें

सोने की कीमत

चांदी के बारे में बात की जाए तो चांदी के रेट भी बीते दगिनों के मुकाबले में 600 रुपये बढ़ गए हैं। 1 ग्राम चांदी के रेट 68.90 रुपये हो गई है, 8 ग्राम चांदी के रेट 551.20 रुपये और 10 ग्राम चांदी के रेट 689 पर आ गये है। 100 ग्राम का रेट 6 हजार 890 रुपए है और 1 किलोग्राम चांदी के रेट 68 हजार 900 रुपए पर है।

चेन्नई में 22 कैरेट सोने का रेट 48 हजार 280 रुपए में बिक रहा है तो वहीं दूसरी ओर 24 कैरेट गोल्ड का रेट 52 हजार 670 रुपए पर हैं।

22 कैरेट सोने का भाव कोलकाता में 47 हजार 750 रुपए पर है और 24 कैरेट सोने की कीमत 52 हजार 100 रुपए है।

दिल्ली में 22 कैरेट सोना 47 हजार 750 रुपये में मिल रहा है तो वहीं, 24 कैरेट सोने का दाम 50 हजार का रेट पार कर चुका है और 52 हजार 100 रुपये में बिक रहा है।

मुंबई में 22 कैरेट सोने के रेट 47 हजार 750 रुपये हैं और 24 कैरेट सोने का रेट 51 हजार 100 रुपये हैं।

इस तरह जांचे सोने की शुद्धता

 GOLD PRICE

24 कैरेट सोना होता है 100% शुद्ध
22 कैरेट सोना होता है 91।7% शुद्ध
18 कैरेट सोना होता है 75।0% शुद्ध
14 कैरेट सोना होता है 58।3% शुद्ध
12 कैरेट सोना होता है 50।0% शुद्ध
10 कैरेट सोना होता है 41।7% शुद्ध

इसे भी पढ़ें-Gold Silver Price: शादियों के लिए खरीदना है सोना तो जल्दी करें खरीददारी, गोल्ड में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, जानिए 1 तोला सोने की कीमत

Tags: GOLD PRICE, TODAY GOLD PRICE, चांदी की कीमत, सोने का भाव, सोने की कीमत,