Gold Silver Price: सोने के दाम में आई भारी गिरावट, जल्दी करें शादियों के लिए गहने की खरीददारी, जानिए क्या है 1 तोला गोल्ड की कीमत

By Satyodaya On March 25th, 2022
GOLD

Gold Silver Price: वो लोग जिनको सोना चांदी पहनना काफी अच्छा लगता है,उनके लिए बड़ी खबर सामने आई है। होली के त्यौहार खत्म होते ही सोने चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोने चांदी के भाव में गिरावट आ गई है। इन कीमतों में तेजी के बाद ऐसा लग रहा है कि अब थोड़ी-बहुत नरमी दिखाई जाएगी।

अलग अलग हैं 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के रेट

शादी के लिए खरीदने हैं गहने पर जल्दी करें खरीददारी, महंगा होने लगा सोना अभी और बढ़ेंगे दाम

भारतीय सर्राफा बाजार में पहले कारोबारी हफ्ते में काफी नरमी दिखाई दी। आज 22 कैरेट सोने में कोई भी खास बदलाव नहीं देखने को मिला है। इसी के साथ 1 ग्राम सोने का भाव ₹4735 है,8 ग्राम सोने का भाव ₹1880 है,तो वहीं 10 ग्राम सोने की कीमत ₹47350 है।

24 कैरेट सोने की बात की जाए तो यह अपने बीते दिन के भाव से थोड़ा कम पर है और 1 ग्राम सोने का भाव ₹5167, 8 ग्राम सोने का भाव ₹41336 प्रति 10 ग्राम सोने का भाव ₹51670 पर पहुंच गया है।

यह रहीं चांदी की कीमतें

चांदी

बीते दिन चांदी ₹68900 प्रति किलो पर थी, तो वहीं आज की बात करें,तो इसमें तेजी देखी गई है जिसके साथ 8 ग्राम चांदी ₹540.80 की है, 10 ग्राम चांदी के रेट ₹676 है तो वहीं 100 ग्राम चांदी के रेट ₹6760 है। ₹67000 के पास 1 किलोग्राम चांदी के रेट हैं।

इन शहरों में क्या है सोने चांदी के रेट

मुंबई में 12 कैरेट सोने के रेट₹40350 में तो वही 24 कैरेट सोना 51671 रुपए में बिक रहा है।

दिल्ली की बात करें तो वहां 24 कैरेट सोने का रेट 51 हजार की कीमत बार कर चुका है और अब यह 51670 में चल रहा है।

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 47 हजार 810 रुपए और 24 कैरेट सोना 52 हजार 160 रुपए में बिक रहा है।

22 कैरेट सोना कोलकाता में 47350 रुपये में है और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹51670 है।

ऐसे परखें 100% सोना

GOLD

24 कैरेट पूरा 100% शुद्ध सोना (99।9%) होता है।
91।7% वाला सोना 22 कैरेट का होता है।
75।0% वाला सोना 18 कैरेट का होता है।
58।3% वाला सोना 14 कैरेट का होता है।
50।0% वाला सोना 12 कैरेट का होता है।
41।7% वाला सोना 10 कैरेट का होता है।

इसे भी पढ़ें-Gold Price Today: शादियों के लिए खरीदना है सोना तो जल्दी करें खरीददारी, बढ़ने वाले हैं दाम, जानिए क्या है अभी कीमत

Tags: