Gold Silver Rates: सोने की कीमत में आई गिरावट, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

By Satyodaya On August 18th, 2022
सोने की कीमत में आई गिरावट, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

Gold Silver Rates: भारतीय सर्राफा बाजार में आए दिन उलटफेर देखने को मिलता है। कहीं सोना सस्ता होता है तों कहीं चांदी महंगी इस वक्त सोने और चांदी की कीमत में भारी राहत देखने को मिल रही है। आज भोपाल सराफा बाजार में सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट दर्ज की जा रही है तो वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है।

इस वक्त भोपाल सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1 ग्राम 24 कैरेट सोना5,111 रुपए पर बेचा जा रहा है वही 1 दिन पहले यानि कल 1 ग्राम 24 कैरेट सोना 5,122 रुपए पर बेचा जा रहा था। आइए जानते 22 कैरेट सोने और चांदी के ताजा रेट क्या है।

जानिए सोने व चांदी के लेटेस्ट रेट

इस वक्त भोपाल सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट दर्ज की जा रही है 8 ग्राम 24 कैरेट सोना 40,888 रुपए पर बेचा जा रहा है जबकि कल 24 कैरेट 8 ग्राम सोना 40,976 रुपए पर बेचा जा रहा था। वहीं 22 कैरेट 1 ग्राम सोना इस वक्त भोपाल सराफा बाजार में 4,868 प्रोफाइल पर बेचा जा रहा है जबकि कल 4,878 रुपए प्रति 1 ग्राम पर बेचा जा रहा था।

22 कैरेट 1 ग्राम सोने में 10 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमत में इस वक्त 500 रुपए प्रति किलोग्राम पर गिरावट दर्ज की जा रही है। इस वक्त 1 किलो चांदी 63,300 रुपए पर बेची जा रही है और जबकि कल 63 ,800 रुपए प्रति किलोग्राम बेची जा रही थी।

घर बैठे चेक करें सोने चांदी के लेटेस्ट

सोने की कीमत घर बैठे चेक करने के लिए आप इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बताए गए काम को कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल दे और सोने चांदी के रेट चेक कर सकते हैं। जिस नंबर से आप मैसेज करते हैं आपको उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। सोने की शुद्धता को चेक करने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते है।

Read More-Mustard Oil: सातवें आसमान से सीधे धड़ाम हुआ सरसों तेल, जानिए क्या रह गई है अब नई कीमत

Tags: Gold Silver Rates, चांदी, चांदी का भाव, चांदी की कीमत, सोना, सोने का भाव, सोने की कीमत,
Exit mobile version