Mustard Oil: सरसों तेल में अब फिर से आई भारी गिरावट, जानें 1 लीटर तेल खरीदने के लिए चुकाने पड़ेंगे कितने रुपये

By Satyodaya On April 14th, 2022
MUSTARD OIL PRICE

Mustard Oil: देश में महंगाई ने तो कमर तोड़ रखी है। महंगाई की वजह से हर आदमी की जेब ढीली होती जा रही है। महंगाई ने खाने का स्वाद ही बिगाड़ दिया है। 250 रुपए पर मजदूरी करने वाला आदमी इतनी महंगाई कैसे झेल पाएगा। पेट्रोल डीजल से लेकर एलपीजी गैस सिलेंडर तक के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं खाने पीने की चीजों में भी भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। लेकिन अगर आप लोग इस वक्त सरसों तेल के खरीददार है तो यह खबर आपके बड़े काम की है। क्योंकि आज सरसों तेल के नए रेट जारी किए गए हैं जिसमें कोई फेरबदल नहीं किया गया है।

उत्तर प्रदेश में सरसों तेल (Mustard Oil) की कीमतें पिछले 12 दिनों से स्थिर बनी हुई है। यूपी में सरसों तेल किस वक्त 157 रुपए में बेचा जा रहा है। आपको बता दे सरसों तेल इस वक्त अपने अधिकतम रेट से 53 रुपए सस्ता मिल रहा है क्योंकि दिसंबर 2021 में सरसों तेल के दाम आसमान छू रहे थे सरसों तेल दिसंबर 2021 में अपने अधिकतम रेट 210 रुपया में बेचा जा रहा था। 2022 शुरू होते ही धीरे-धीरे सस्ता होकर सरसों तेल 157 रुपये पर आकर अटक गया है।

इन शहरों में सस्ता मिल रहा Mustard Oil

Mustard Oil

उत्तर प्रदेश के इन शहरों में सरसों तेल के भाव मैं काफी स्थिरता बनी हुई है। यहां पर सरसों तेल काफी सस्ता मिल रहा है। 13 अप्रैल को मैनपुरी में सरसों तेल 143 रुपए में बेचा जा रहा है। वही एटा में 1 अप्रैल को सरसों तेल 134 रुपए प्रति लीटर पर बेचा जा रहा था। 31 मार्च को मैनपुरी में सरसों तेल 143 रुपए में बेचा जा रहा था

30 मार्च को अलीगढ़ में 144 रुपया पर था और 27 28 और 29 मार्च को मैनपुरी में सरसों तेल 143 रुपए प्रति लीटर पर बेचा जा रहा था वही एटा में 26 मार्च को 139 रुपए पर था और 23 ,24 और 25 मार्च को एटा में 128 रुपए पर भेजा जा रहा था वही फर्रुखाबाद में 21, 22 मार्च को149 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा था।

इन शहरों में मिला सर्वाधिक रेट पर सरसों तेल

MUSTARD OIL

उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में तो सरसों तेल का तीसरा स्थान मिला है लेकिन कुछ शहरों में सरसों तेल अपने सर्वाधिक रेट पर बेचा जा रहा है। 13 अप्रैल को इलाहाबाद में सरसों तेल 168 रुपए प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है। वहीं 1 अप्रैल को अंबेडकरनगर में 172 रुपए में बेचा जा रहा था।हमीरपुर में 31 मार्च को 169 रुपए पर बेचा जा रहा था गोंडा में 30 मार्च को 167 रुपए प्रति लीटर पर बेचा जा रहा था।

29 मार्च को हमीरपुर में 169 रुपए पर बेचा जा रहा था और 27 और 28 मार्च को बहराइच में168 रुपए पर बेचा जा रहा था।26 मार्च को कानपुर में 170 रुपए प्रति लीटर पर बेचा जा रहा था 25 मार्च को गाजियाबाद में 167 रुपए प्रति लीटर पर बेचा जा रहा था वहीं 24 मार्च को फिर से गाजियाबाद में 165 रुपए पर बेचा जा रहा था।

इसे भी पढ़ें-Mustard Oil: औंधेमुंह गिरा सरसों का तेल, फिर से पहले का आधा हुआ दाम, जानिए क्या है 1 लीटर की नई कीमत

Tags: सरसों तेल का भाव,