Gold Silver Today: सोने के साथ चांदी की कीमतो में आया उछाल, अभी और बढ़ सकते हैं इसके दाम, खरीददारी करने में करें जल्दी

By Satyodaya On April 13th, 2022
Gold and Silver Prices: फिर से हुए धड़ाम सोने और चांदी के दाम, आज ही चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Today: इंटरनेशनल ग्लोबल बाजार में लगातार पीली और सफेद धातुओं के रेट में उतार-चढ़ाव होते जा रहे हैं। जिसकी वजह से भारत के घरेलू बाजार में भी सोने चांदी के रेट घटते बढ़ते रहते हैं। फिलहाल बीते कई दिनों से सोने के भाव में गिरावट आ रही है, लेकिन आज सोने के भाव में फिर से जबरदस्त उछाल देखने को मिली है।

नए आंकड़ों के हिसाब से आज सोने के रेट में ₹400 और चांदी के रेट में ₹700 की बढ़त देखी गई है। 22 कैरेट सोने के रेट में ₹400 बढ़ाया गया है,तो वहीं 24 कैरेट सोने में ₹430 प्रति 10 ग्राम की बढ़त आई है।

यहां देखें 22 कैरेट सोने के सही रेट

22 कैरेट सोने में ₹400 पड़े हैं तो इसी के साथ 1 ग्राम का भाव ₹4900 है, वहीं 8 ग्राम का भाव 39,000 ₹200 है और 10 ग्राम का रेट 49000 पहुंच चुका है।

चमक उठा 24 कैरेट सोने का रेट

तो वहीं बात करते हैं अगर 24 कैरेट सोने की तो इसमें ₹430 का उछाल देखने को मिला है। 1 ग्राम सोने के रेट ₹53458 ग्राम सोने का रेट ₹42760, तो वहीं 10 ग्राम सोने का रेट ₹53450 पहुंच चुका है।

चांदी भी नहीं रही पीछे

ये तो रही सोने की बात अब बात करते हैं चांदी की तो सर्राफा बाजार के ताजा आंकड़ों के हिसाब से चांदी के भाव में भी ₹700 की उछाल देखने को मिला है। इसी के साथ ही 1 ग्राम चांदी अब 67.70 और 8 ग्राम चांदी के रेट 541.60 हो गया है। 10 ग्राम चांदी ₹675 में और 100 ग्राम चांदी के रेट ₹6771 में आ गए हैं बात करें अगर 1 किलोग्राम चांदी की तो यह ₹67700 पर आ गई है।

इन शहरों में सोने का रेट

-कोलकाता में 22 कैरेट सोना ₹49000 तो बनी 24 कैरेट सोना ₹53450 पर चल रहा है।

-22 कैरेट सोने का रेट दिल्ली में ₹46000 में है तो वहीं 24 कैरेट सोना 50000 की कीमत पार कर चुका है और ₹53450 पर बिक रहा है।

-चेन्नई में 22 कैरेट सोना ₹49560 और 24 कैरेट सोना ₹54060 में बिक रहा है।

-आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पर 22 कैरेट सोने का रेट ₹49000 है और 24 कैरेट सोने का रेट ₹53450 है।

Read More –Gold Rate: शादी के लिए करना है सोने की खरीददारी तो जल्दी करें आसमान छूने वाली है कीमत, जानिए 1 तोला गोल्ड की कीमत

Tags:
Exit mobile version