Petrol Diesel Price: डीजल और पेट्रोल के नये दाम ने तोड़े पुराने सभी रिकॉर्ड, जानिए क्या हो गई है अब आपके शहर में कीमत

By Satyodaya On March 25th, 2022
पेट्रोल-डीजल

बीते कई दिनों से यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है,जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊपर नीचे हो रही है और एक बार फिर से कच्चे तेल (Petrol Diesel Price)की कीमत $120 बैरल के नजदीक पहुंच गए हैं। इसके बाद भी भारतीय बाजारों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिला है। इसकी बड़ी वजह चुनाव भी रहे हैं। पर बीते दिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में लंबी उछाल देखने के बाद इस तरीके की आशा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत के बाद फिर से 100 के पार जाने वाली है।

बीते 22 मार्च को पेट्रोल डीजल के दाम में जो बदलाव होगा, वह 137 दिनों के बाद हुआ था। अब बीते 2 दिनों से कोई भी बदलाव नहीं देखा गया है। यूपी के साथ-साथ सभी राज्यों में तेल की कीमतों में जो भी बदलाव हुआ है आइए उसपर नजर डालते हैं।

यहां पर हुए इतने रुपए

PETROL

देश के कुछ महानगरों की बात करें तो सबसे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद पेट्रोल 97.1 रुपए प्रति लीटर पर दिख रहा है और वही डीजल 88.27 प्रति लीटर पर है।

-कोलकाता में पेट्रोल 106. 34₹ और डीजल 91.42 रुपए।

– चेन्नई में पेट्रोल 102.91 और डीजल 92 . 95 रुपए प्रति लीटर ।

– मुंबई में पेट्रोल के रेट 111.67 आज डीजल का रेट 95.85 रुपए है।

बाकी के शहरों में यह रहे रेट

PETROL

– आगरा में 96.58 पर पेट्रोल है तो वहीं डीजल 88.10₹ प्रति लीटर है।

– लखनऊ में पेट्रोल 96.73 रुपए और डीजल 88.5 रुपए प्रति लीटर है।

– मेरठ में पेट्रोल 96.73 ₹ प्रति लीटर और डीजल ₹87.34 प्रति लीटर है।

– लखनऊ में डीजल 88.28 तो पेट्रोल 69.73₹ प्रति लीटर है।

इसी के साथ ही बता दें पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोज सुबह 6:00 बजे बदलती है,जिसके बाद कहीं देश में नई दरों से उसे लागू किया जाता है तो वहीं इसके बाद इसमें एक्साइज ड्यूटी ,कमीशन और बाकी की चीजें जोड़ी जाती है,जिसके बाद तेल की कीमतलगभग दुगनी हो जाती है।

इसे भी पढ़ें-Gold Price Today: शादियों के लिए खरीदना है सोना तो जल्दी करें खरीददारी, बढ़ने वाले हैं दाम, जानिए क्या है अभी कीमत

Tags: