Mustard Oil Price: आम जनता के लिए आई राहत भरी खबर, आधे हुए सरसों तेल के दाम, जानिए क्या है अब नई कीमत

By Satyodaya On March 25th, 2022
MUSTARD OIL

Mustard Oil Price: अभी भी रुस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है, जिसकी वजह से घरेलू बाजार में एक बार फिर से महंगाई हो गई है। लगातार बीते दो दिनों में पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी हुई है। इसी बीच आम जन के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। सरसों के तेल के रेट अब कम हो रहे हैं।

नई फसल की बढ़ रही आवक

साल 2021 में खानें के तेल के रेट कम थे, पर ये धीरे धीरे जून माह आने तक सरसों तेल के भाव 400 के आस पास आ गई थी। अब साल 2022 पर ये रेट कम हुए और 165 रुपए प्रति लीटर पर आ गए हैं। जानकारी के अनुसार, सरसों की नई फसल की आवक बढ़ जाने से एक बार फिर से सरसों तेल-तिलहन के रेट में गिरावट हो रही है।

इतने रुपये की कटौती

नई फसल की वजह से तेल के भाव में उतार चढ़ाव जारी है। पिछले साल से ही सरसों तेल सहित सोयाबीन, सूरजमुखी जैसे तेल के दाम भी हाई पर थे। फिर नए साल में थोड़ी कमी देखने मिली थी। सरसों तेल की कीमत 2021 में 200 रुपए तक पहुंच गई थी, तो वहीं अब ये कीमत 30 से 40 रुपए तक की कटौती के बाद 165 रुपए प्रति लीटर पर है।

दिल्ली

दिल्ली में सरसों तेल 6700 रुपए प्रति क्विंटल के दाम पर मिल रहा है।

मध्य प्रदेश में रेट

सरसों तेल का भाव बैतूल में 7160 रुपए प्रति क्विंटल
सरसों तेल की कीमत जबलपुर में 6000 रुपए प्रति क्विंटल
6500 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल की कीमत पर पोरसा में बिक रहा है।
सरसों तेल का रेट 6625 रुपए से लेकर 6675 रुपए प्रति क्विंटल मुरैना में है।

मुंबई में रेट

आज सरसों तेल का दाम आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर मुंबई में 7000 रुपए प्रति क्विंटल है।

बिहार में रेट

सरसों तेल की कीमत चंपारण में 6995 रुपए प्रति क्विंटल

हरियाणा में रेट

सरसों तेल का भाव सिरसा में 5800 से 6380 रुपए प्रति क्विंटल
सरसों तेल की कीमत हिसार में 7020 रुपए प्रति क्विंटल
सरसों तेल का भाव रेवाडी में 7040 रुपए प्रति क्विंटल
सरसों तेल के दाम ऐलनाबाद में 7030 रुपए प्रति क्विंटल

उत्तर प्रदेश में रेट

सरसों तेल का भाव इटावा में 6670 रुपए प्रति क्विंटल
सरसों तेल का दाम मैनपुरी में 6690 रुपए प्रति क्विंटल
सरसों तेल का रेट मेरठ मंडी में7460 रुपए प्रति क्विंटल
सरसों तेल की कीमत बरेली में 6715 रुपए प्रति क्विंटल
सरसों तेल का भाव ललितपुर में 6754 रुपए प्रति क्विंटल

राजस्थान में रेट

सरसों तेल की कीमत जयपुर में 7210 रुपए प्रति क्विंटल
सरसों तेल का दाम श्रीगंगानगर में 7250 रुपए प्रति क्विंटल
सरसों तेल का भाव चिडावा में 7275 रुपए प्रति क्विंटल
सरसों तेल का रेट मेड़ता में 7165 रुपए प्रति क्विंटल
सरसों तेल का दाम जोधपुर में 7270 रुपए प्रति क्विंटल
सरसों तेल की कीमत बीकानेर में 6300 रुपए प्रति क्विंटल

Read More-Gold Silver Price: सोने के दाम में आई भारी गिरावट, जल्दी करें शादियों के लिए गहने की खरीददारी, जानिए क्या है 1 तोला गोल्ड की कीमत

Tags: सरसों तेल, सरसों तेल की कीमत,