Mustard Oil Price: सरसों तेल के दाम फिर से बाजार में हुए धड़ाम जल्द कीजिए खरीदारी, जानिए कितनी रह गई है अब इसकी कीमत

By Satyodaya On April 6th, 2022
MUSTARD OIL

Mustard Oil Price : इस समय हर जगह महंगाई की वजह से हाहाकार मची हुई है। हर दिन 80 पैसे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होता ही जा रहा है, इसकी वजह से प्रतिदिन खर्चा होने वाली चीजों में भी बढ़ोतरी होती ज रही है। लेकिन इसी बीच आम जनता के लिए एक राहत भरी खबर है कि तेल-तिलहन बाजार में सरसों, सोयाबीन, पामोलिन और बिनौला तेल की कीमतों में कमी आई है।

सरसों के तेल में आई गिरावट

ज्ञात हो कि बीते दिनों जहां शिकागो एक्सचेंज में 1.5 प्रतिशत की तेजी तेल-तिलहान बाजार में दर्ज की गई। तो वहीं इसका सप्‍लाई पर भी प्रभाव दिखाई दिया था। ज्ञात हो कि, इस समय नई फसल की वजह से मंडियों में सरसों की सप्लाई बढ़ रही है। अब सरसों की कीमत (Mustard Oil Price Today) में 25 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट हुई।

50 रुपये हुए कम

तो वहीं अगर यूपी की बात करें तो बीते दिनों यहां सरसों के रेट (Mustard Oil Price Today) 157 रुपये पर थे। पिछले साल सरसों के रेट दाम सर्वाधिक उच्च 210 रुपये तक पहुंचे थे। उस हिसाब से देखा जाए तो सरसों के तेल के दामों में 50 रुपये से भी अधिक की गिरावट देखी जा रही है। तो वहीं बाजार विशेषज्ञों ने कहा है कि कि आने वाले हफ्तों में भी खाने के रेट में कमी देखी जा सकती है।

इन तेल के रेट भी हुए कम

केवल सरसों के तेल में ही नहीं बल्कि मांग के कमजोर होने की वजह से मूंगफली तेल के रेट भी कम हो गए हैं।

सरसों तिलहन के रेट 7,500-7,550 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली के रेट 6,725 – 6,820 रुपये।
सरसों तेल दादरी के रेट 15,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी के रेट 2,375-2,450 रुपये प्रति टिन।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) के रेट 15,750 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल के रेट 2,610 – 2,800 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी के रेट 2,425-2,525 रुपये प्रति टिन।
सीपीओ एक्स-कांडला के रेट 13,800 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा) के रेट 14,850 रुपये।
तिल तेल मिल डिलिवरी के रेट 17,000-18,500 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली के रेट 15,750 रुपये।
सोयाबीन दानाके रेट 7,625-7,675 रुपये।
सोयाबीन लूज के रेट 7,325-7,425 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) के रेट 4,000 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी के रेट इंदौर में 15,400 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला में 14,100 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली में 15,350 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला में14,250 रुपये (बिना जीएसटी के)।

इसे भी पढ़ें-Edible Oil Price: एक बार फिर से औंधेमुंह गिरा सरसो तेल, फिर से पहले का आधा हुआ दाम, जानिए क्या है1 लीटर की नई कीमत

Tags: सरसों तेल का भाव,
Exit mobile version