Mustard oil rate: सातवें आसमान से सीधे धड़ाम हुआ सरसों तेल, 60 रूपये मिल रहा है सस्ता, जानिए क्या है नई कीमत

By Satyodaya On April 21st, 2022
Mustard Oil: सरसों तेल के दाम फिरते हुए धड़ाम ,फटाफट चेक करें अपने शहर का ताजा भाव

Mustard oil rate: देश में बढ़ती महंगाई के बीच सरसों तेल की कीमत ने काफी राहत दी है आपको बता दें इस वक्त सरसों तेल काफी सस्ता मिल रहा है। अगर आप लोग सरसों तेल के खरीददार है तो यह खबर आपके बड़े काम की है क्योंकि सरसों तेल उत्तर प्रदेश में 150 रुपए पर बेचा जा रहा है इस वक्त सरसों तेल उत्तर प्रदेश में अपने अधिकतम रेट से 60 रुपए सस्ता मिल रहा है। आपको बता दें विदेशी बाजारों में तेजी होने के कारण घरेलू बाजार में सरसों तेल और अन्य तेल तिलहन में भारी गिरावट देखी जा रही है। देश में महंगाई ने इस वक्त सभी को हैरान कर रखा है। सब्जियों की कीमत ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है तो वहीं पेट्रोल डीजल व एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों ने आम आदमी की जेब ढीली कर रखी है। लेकिन इसी बीच सरसों तेल की कीमतों ने थोड़ी राहत दी है।

सरसों में 25रुपये प्रति क्विंटल आई गिरावट

MUSTARD OIL

आपको बता दें इस वक्त सरसों तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है इसके पीछे की वजह यह भी है कि इस बार सरसों का उत्पादन काफी अच्छा हुआ है जिसके चलते मंडियों में सरसों की गोलियों की सप्लाई में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। मंडियों में शुक्रवार को सरसों की बोरियों की 5 लाख की सप्लाई हुई थी। वहीं शनिवार को सरसों की बोरियों की सप्लाई में इजाफा देखने को मिला है। शनिवार को सरसों बोरियों की सप्लाई7 लाख है। जिसके चलते सरसों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है सरसों में 25 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मूंगफली की कीमतों में भी सुधार देखने को मिला है। पामोलिन और सोयाबीन की कीमतों में भी राहत हुई है।

जानिए तेल -तिलहन प्रति क्विंटल के थोक रेट

पेट्रोल-डीजल

मूंगफली साल्वेट डिफाइंड तेल-2,595-2,758 रुपए प्रति टिन
मूंगफली-6,775-6,870 रुपए प्रति क्विंटल
मूंगफली तेल मिल डिलीवरी गुजरात -15,650 रुपए प्रति क्विंटल
सरसों तिलहन-7,465-7,515 रुपए प्रति क्विंटल
सरसों तेल दादरी-14,850 रुपए प्रति क्विंटल
सरसों कच्ची घानी-2,405-2,505 रुपए प्रति क्विंटल
सरसों पक्की घानी-2,355-2,430 रुपए प्रति टिन
बिनोला मिल डिलीवरी हरियाणा-15,450 रुपए प्रति क्विंटल
मक्का खाली सरिस्का-4000 रुपए प्रति क्विंटल
पामोलिन एक्स कांडला-14900 रुपए प्रति क्विंटल
पामोलिन आरबीडी दिल्ली-16,100 रुपए प्रति क्विंटल
सीपीओ एक्स कांडला-14050 रुपए प्रति क्विंटल
सोयाबीन दाना-7,775-7,825 रुपए प्रति क्विंटल
सोयाबीन तेल डिगम कांडला-15,100 रुपए प्रति क्विंटल
सोयाबीन मिल डिलीवरी इंदौर-16,100 रुपए प्रति क्विंटल
सोयाबीन तेल मिल डिलीवरी दिल्ली-16,500 रुपए प्रति क्विंटल
तिल तेल मिल डिलीवरी-17,000-18500 रुपए प्रति क्विंटल
सोयाबीन लूज-7,475-7,575 रुपए प्रति क्विंटल

इसे भी पढ़ें-Vegetable Prices: गर्मियों के सीजन में सब्जियों की कीमत में लगी आग, बाजार जाने से पहले जान लीजिए क्या है आपके शहर में कीमत

Tags: सरसों तेल का भाव, सरसों तेल की कीमत,