Mustard Oil Price : 60 रूपये सस्ता मिल रहा सरसों तेल, सोयाबीन तेल के भी गिरे दाम, फटाफट चेक कर लीजिए नई कीमत

By Satyodaya On April 22nd, 2022
Mustard Oil: सरसों के खरीदारों के पास बहुत अच्छा मौका, जल्द करें खरीदारी, कीमत में आई भारी गिरावट

Mustard Oil Price : देश में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की जेब ढीली कर रखी है। देश में महंगाई ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ रखा है। हर चीज पर इतनी महंगाई हो चुकी है कि आदमी अपनी जेब का बजट ही संभाल नहीं पा रहा है। बढ़ती महंगाई को देखकर हर आदमी काफी परेशान हो चुका है। लेकिन अगर आप लोग इसी बीच सरसों तेल के खरीददार हैं तो यह खबर बड़े आपके काम की है क्योंकि सरसों तेल की कीमतों में इस वक्त काफी राहत देखने को मिल रही है।

आपको बता दें विदेशी बाजारों में तेल तिलहन पर महंगाई होने के कारण देसी बाजारों मेन सरसों तेल और सोयाबीन पामोलिन तेल तिलहन की कीमतों में भारी सुधार होते हुए देखा गया है। इस घरेलू मांग कमजोर हो गई है, जिसके कारण सरसों तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। उत्तर प्रदेश में इस वक्त सरसों तेल अपने अधिकतम रेट से60 रुपए सस्ता मिल रहा है ‌। उत्तर प्रदेश में इस वक्त सरसों तेल143 रुपए प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है आपको बता दें यूपी में दिसंबर 2021 में सरसों तेल 210 रुपए पर बेचा जा रहा था। अब भारी सुधार देखने को मिला है।

सरसों में आई भारी गिरावट

mustard oil

आपको बता दें इस साल सरसों तेल के भाव में इसलिए गिरावट दर्ज की जा रही है क्योंकि इस बार सरसों की पैदावार काफी अच्छी हुई है जिसके चलते मंडियों में सरसों की बोरियों की सप्लाई में काफी तेजी देखने को मिल रही है पिछले शुक्रवार को सरसों की 5 बोरियों की सप्लाई हुई थी। वहीं शनिवार को सरसों की 7 बोरियों सप्लाई हुई थी। जिसके चलते सरसों की कीमत में 25 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मूंगफली और सोयाबीन पामोलिन जैसे अन्य तेल तिलहन में भी काफी सुधार देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं अन्य तेल तिलहन के मंडी में क्या रेट हैं।

तेल- तिलहन में आया सुधार

Mustard Oil

सरसों तिलहन-7,465-7,515 रुपए प्रति क्विंटल
सरसों पक्की घानी-2 355-2,430 रुपए प्रति टिन
सरसों तेल दादरी-14,850 रुपए प्रति क्विंटल
सरसों कच्ची घानी-2,405-2,505 रुपए प्रति टिन
सीपीओ एक्स कांडला-14050 रुपए प्रति क्विंटल
पामोलिन आरबीडी दिल्ली-16,100 रुपए प्रति क्विंटल
पामोलिन एक्स कांडला-14,900 रुपए प्रति क्विंटल
मक्का खान (सरिस्का)-4000 रुपए प्रति क्विंटल
तिल तेल मिल डिलीवरी-17000-18500 रुपए प्रति क्विंटल
बिनोला मिल डिलीवरी हरियाणा-15450 रुपए प्रति क्विंटल
मूंगफली-6775-6,870 रुपए प्रति क्विंटल
मूंगफली साल्वेट रिफाइंड तेल-2,595-2,785 रुपए प्रति टिन
मूंगफली तेल मिल डिलीवरी गुजरात-15,650 रुपए प्रति क्विंटल
सोयाबीन लूज-7,475-7,575 रुपए प्रति क्विंटल
सोयाबीन दाना-7,775-7,825 रुपए प्रति क्विंटल
सोयाबीन मिल डिलीवरी इंदौर-16 100 रुपए प्रति क्विंटल
सोयाबीन तेल डिगम कांडला-15,100 रुपए प्रति क्विंटल

Read More-Gold and Silver Rates: शादियों के लिए खरीदना है सोना तो न करें देरी, जानिए क्या है 22 कैरेट सोना और चांदी की कीमत

Tags: MUSTARD OIL, MUSTARD OIL PRICE, सरसों तेल का भाव, सरसों तेल की कीमत,