Gold Rate: शादियों के लिए अगर आपको खरीदना है सोना तो ना करें ज्यादा देरी, अब इतने में मिल रहा है 1 तोला गोल्ड

By Satyodaya On April 14th, 2022
GOLD

Gold Rate: शादी-विवाह का सीजन शुरू हो चुका है और सोने (GOLD) और चांदी के दामों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कहीं सोना सस्ता हो रहा है तो कहीं महंगा हो रहा है। वैसे भी देश में महंगाई ने कमर तोड़ रखी है हर चीज पर महंगाई देखकर आम आदमी चिंता में पड़ चुका है पेट्रोल डीजल से लेकर एलपीजी गैस सिलेंडर तक के दामों में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है।

वहीं महंगाई का असर भारतीय सर्राफा बाजार में भी देखने को मिल रहा है आपको बता दें 4 अप्रैल को सोने व चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन बिहार की राजधानी पटना में 22 और 24 कैरेट सोने के दामों में भारी इजाफा देखने को मिला है। आपको बता दें सोने व चांदी के दाम सोमवार से शुक्रवार को तय किए जाते हैं शनिवार रविवार को छुट्टी रहती है जिसके कारण सोने व चांदी के नए रेट जारी नहीं किए जाते हैं।

वही आपको यह भी बता दें कि 22 और 18 कैरेट की ज्वेलरी बनाई जाती है। लेकिन 24 कैरेट सोने (GOLD) की जल्दी नहीं बनाई जाती है क्योंकि वाह 99% शुद्ध सोना होता है जिसके चलते हैं वह एकदम से मुलायम हो जाता है जिसके चलते आभूषण नहीं बन पाते हैं आइए जानते हैं की राजधानी पटना में किस रेट पर सोना मिल रहा है।

राजधानी पटना में सोने की कीमत में आया उछाल

Gold Silver Price

आपको बता दें सोने व चांदी के दामों में आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इधर ही रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध के चलते भारती सर्राफा बाजार में भी सीधा असर पड़ता दिखाई दे रहा है। आपको बता दें बिहार की राजधानी पटना में 22और 24 कैरट सोने में400 रुपए का भारी इजाफा देखने को मिल रहा है।

राजधानी पटना में 22 कैरेट सोना 49.100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है वहीं 24 कैरेट सोना53,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। आपको बता दें शादी-ब्याह के सीजन में दुकानों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई है जिसके चलते सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन इजाफा देखने को मिल रहा है।

जानिए किस कैरेट GOLD में होती है कितनी शुद्धता

Gold

आपको बता दें जब भी आप लोग सोना (GOLD) या चांदी खरीदते हैं तो आप लोग का रेट के हिसाब से सोना खरीदते हैं। आज हम आपको किस कैरेट में कितना शुद्ध सोना होता है यह आपको बताएंगे। 24 कैरेट सोने में 99.9% शुद्धता होती है 23 कैरेट सोने में95.8% शुद्धता होती है और 22 कैरेट सोने में 91.6% शुद्धता देखी जाती है 21 कैरेट सोने में 87.5% शुद्धता पाई जाती है

वहीं 18 कैरेट सोने में 75% शुद्धता पाई जाती है और 17% कैरेट सोने में 70.8% की शुद्धता होती है और 14 कैरेट सोने में 58.5% शुद्धता देखी जाती है बनी 9 कैरेट सोने में 37.5% शुद्धता पाई जाती है।

इसे भी पढ़ें-Gold Silver Today: सोने के साथ चांदी की कीमतो में आया उछाल, अभी और बढ़ सकते हैं इसके दाम, खरीददारी करने में करें जल्दी

Tags: