महंगाई की मार: पेट्रोल-डीजल के बाद LPG सिलेंडर भी हुआ महंगा, अब चुकानी होगी इतनी कीमत

By Satyodaya On March 24th, 2022
पेट्रोल-डीजल के बाद LPG सिलेंडर भी हुआ महंगा

LPG Price Hiked: भारत में महंगाई के कारण आम आदमी की जेब ढीली होती जा रही है। खाद्य सामग्री से लेकर पेट्रोल- डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। अब रसोई गैस खरीदारों के लिए अब बहुत बड़ा झटका लगा है। एलपीजी गैस सिलेंडर अब काफी महंगा हो चुका है। एलपीजी गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो चुका है। इस खबर की जानकारी पीटीआई के सूत्रों ने दी है। अब तो और भी आम आदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा हर घर में गैस चूल्हा जलता है जिससे अब आम आदमी को 50 रुपए और भी चुकाने पड़ेंगे।

इन शहरों में बिक रहा है इस रेट पर गैस सिलेंडर

LPG CYLINDER

आइए जानते हैं शहरों में एलपीजी गैस सिलेंडर के क्या भाव हैं इस भाव पर बिक रहा है।दिल्ली में अब एलपीजी सिलेंडर 949.50 रुपए पर बेचा जा रहा है। वही रेट मुंबई में भी है मुंबई और दिल्ली के रेट एक ही है। वहीं चेन्नई में रसोई गैस की कीमत 965.50 रुपए है। वहीं कोलकाता में गैस सिलेंडर के भाव 976 पहुंच जाएगी। वही लखनऊ में 987.50 रुपये पर बेचा जाएगा। गैस सिलेंडर पर बढ़ते दामों के कारण अब तो हर आदमी को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसी के साथ में अब तो पेट्रोल डीजल के दाम में भी भारी इजाफा देखने को मिला है।

ALSO READ: IPL 2022: आईपीएल 2022 के टिकट खरीदने के लिए इस वेबसाइट पर जाए फैंस, जानिए बीसीसीआई ने क्या रखीं है टिकट की कीमत

पेट्रोल डीजल की कीमत में हुआ इजाफा

PETROL

पेट्रोल डीजल की कीमत में काफी उछाल आया है। दिल्ली में पेट्रोल96.21 रुपये हो गया है। डीजल 87.47 रुपये मे बिक रहा है। वहीं मुंबई में डीजल 95.00 रुपये प्रति लीटर हो गई है ।वही पेट्रोल 110.82 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में डीजल 92.19 रुपए हैं। वही पेट्रोल 102.16 रुपए पर बेचा जा रहा है। कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत 90.62 रुपये हो गई हैं। पेट्रोल के दाम अब 105.51 रुपये पहुंच गए हैं।

Read More-IND vs BAN: शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 110 रनों से हराया, सेमीफाइनल के रेस में मजबूत की स्थिति

Tags: LPG,