Gold-Silver Rate: छठ पूजा से पहले ही सोना- चांदी खरीददारों को मिला बंपर मौका, इतने रुपए सस्ता हुआ सोना

By Satyodaya On October 30th, 2022
Gold Price: सोने के दाम में आई जबरदस्त गिरावट , चांदी ने एक बार फिर से दिखाई की चमक

Gold-Silver Rate: दीपावली का त्यौहार तो बीत चुका है अब छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच अगर आप लोग सोना और चांदी खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बड़े काम की हैं। सोना चांदी खरीदारों के पास बंपर मौका मिला है। सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत में 277 रुपये गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं चांदी की कीमत में 221 रुपयेरुपए प्रति किलोग्राम पर गिरावट दर्ज की गई है। सोने और चांदी के खरीददारों के पास इससे अच्छा मौका नहीं मिल सकता है। अगर आप लोग सोना चांदी खरीदना चाहते तो देर मत कीजिए जल्दी कीजिए।

सोने -चांदी की कीमत में आई गिरावट

भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन कल शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में 277 रुपए गिरावट के साथ 50502 रुपए पर बेचा जा रहा है। भेजा वही 23 कैरेट सोने की कीमत में 276 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है इस वक्त 23 कैरेट सोना 50300 रुपये में बेचा जा रहा है।

वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में 254 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है 22 कैरेट सोना 46260 रुपए और 18 कैरेट सोना 207 रुपये सस्ता होकर 37877 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। वही 14 कैरेट सोना 162 रुपये सस्ता हो कर 29544 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। वहीं चांदी की कीमत में 221 रुपयेकी गिरावट दर्ज की जा रही है इस वक्त चांदी 57400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेची जा रही है।

हॉलमार्क देखकर खरीदे सोना

अगर आप लोग सोना और चांदी खरीदना चाहते हैं तो सबसे पहले हॉल मार्क जरूर देख लें तभी आप लोग सोना खरीदें। एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड हॉलमार्क का निर्धारण करती हैं। 24 कैरेट सोने की ज्वेलरी पर 999 और 23 कैरेट सोने पर 958 और 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट सोने पर 850 और 18 कैरेट सोने पर 750% लिखा होता है। इसी तरह आप लोग असली सोने की भी पहचान कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें-Mustard Oil: महंगाई की मार से परेशान जनता को सरसों तेल की कीमत ने दी राहत, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

Tags: Gold-Silver Rate, चांदी के रेट, सोने के दाम,