Gold Rate Today: सस्ता सोना खरीदने का आखिरी मौका, जल्दी करें 60 हजार भी पार हो सकती है कीमत, जानिए क्या है 1 तोला सोने का दाम

Gold Rate Today, 6 April 2022: आज सोने के रेट (SONE KE BHAV) मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में हल्का फुल्का सुधार देखा जा रहा है. तो वहीं चांदी के रेट में कमी आई है. नीचे लेवल पर खरीदारी बढ़ने से सोने के रेट को काफी सपोर्ट मिल रहा है, तो वहीं ऊपरी स्तरों से बिकवाली की वजह से चांदी में कमी आ गई है. एमसीएक्स (MCX) सोने के जून वायदा कीमत में 0.06 फीसदी यानी कि 33 रुपये की तेजी देखी गयी, जिसके बाद 51,404 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना आ गया है. जबकि एमसीएक्स (MCX) पर चांदी मई वायदा कीमत 0.30 प्रतिशत यानी कि 200 रुपये की कमी आई, जिसके साथ चांदी 65,998 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है.
इन शहरों में रेट

– नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने के रेट 47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 66,300 रुपये प्रति किलो पर बिक रही हैं.
– मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 66,300 रुपये प्रति किलो पर बिक रही हैं. – 22 कैरेट सोने के रेट कोलकाता में 47,800 रुपये और चांदी के दाम 66,300 रुपये प्रति किलो पर बिक रही हैं.
– 22 कैरेट सोने के रेट चेन्नई में 48,160 रुपये और चांदी के रेट 71,000 रुपये प्रति किलो पर बिक रही हैं.
इस तरह परखें सोना

सोना परखने के लिए आप सरकार की ओर से बनाए गए ऐप जिसका नाम BIS Care App है। उसके जरिए आप सोने की शुद्धता को तुरंत ही परख सकते हैं. इसी के साथ ही वहां पर आप सोने से जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं. आप अपने सामान का लाइसेंस रजिस्ट्रेशन हॉलमार्क नंबर गलत पाए, तो वहीं ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत ही वहां पर कर सकते हैं। शिकायत दर्ज करने पर आपको इसकी जानकारी मिल पाएगी।
इसे भी पढ़ें-Gold Rate Today: शादियों के लिए अगर खरीदना है सोना तो यही है सबसे सही समय, इतना सस्ता मिल रहा है 1 तोला गोल्ड
Tags: