Gold Rate: सोने- चांदी की कीमत में फिर से आई बंपर गिरावट, फटाफट से कर डाले दोनों की खरीददारी

By Satyodaya On August 22nd, 2022
Gold Rate: सोने- चांदी की कीमत में फिर से आई बंपर गिरावट, फटाफट से कर डाले दोनों की खरीददारी

Gold Rate: देश में बढ़ती महंगाई ने आम जनता की हालत खराब कर रखी है। महंगाई की वजह से हर आदमी परेशान हो चुका है ।पेट्रोल-डीजल से लेकर एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही है। लेकिन इसी बीच अगर आपको सोना चांदी के खरीदार तो यह खबर आपके काम की है। सोने और चांदी की कीमत में भारी राहत देखने को मिल रही है। सोने की कीमत में 112 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है तो वहीं चांदी की कीमत 206 रुपए की गिरावट दर्ज की जा रही है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं इस वक्त सोना और चांदी किस रेट पर बेचा जा रहा है।

कीमत में आई गिरावट

Gold and Silver Rates: शादी के लिए करना है सोने की खरीददारी तो जल्दी करें आसमान छूने वाली है कीमत, जानिए 1 तोला गोल्ड की कीमत

आज सोने और चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना अक्टूबर वायदा 0.22% यानी 112 रुपए गिरावट के साथ 51,367 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। वही एमसीएक्स चांदी सितंबर वायदा 0.37% यानी 206 रुपए की गिरावट की 55,290 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। वही इससे पहले सोना 51,479 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा था तो वहीं चांदी 55,496 रुपए प्रति किलोग्राम पर बेची जा रही थी।

जानिए इन शहरों में सोने- चांदी के लेटेस्ट रेट

Gold Rate: सोने व चांदी के ताजा रेट हुए जारी, कीमत में हुआ भारी फेरबदल, फटाफट चेक करें ताजा भाव

इस वक्त कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है वहीं चांदी 55,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना 47,950 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 55,500 रुपए प्रति किलोग्राम। हैदराबाद में 22 कैरेट सोना47800 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 55,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,800 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 55,500 रुपए प्रति किलोग्राम परदेसी जा रही है। लखनऊ में 22 सोना 47,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर वही चांदी 55,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बेची जा रही है। केरल में सोना 47,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है और चांदी 55,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं जयपुर में 22 कैरेट सोना 47950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है और 55,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बेची जा रही है।

Read More-Mustard Oil: देश में बढ़ती महंगाई के बीच सरसों तेल की कीमत में आई भारी गिरावट, जानिए उत्तर प्रदेश के शहरों मे ताजा रेट

Tags: सोना और चांदी, सोने और चांदी का भाव,