Gold Silver Price: शादियों के लिए अगर आपको खरीदना है सोना तो ना करें ज्यादा देरी, अब इतने में मिल रहा है 1 तोला गोल्ड

By Satyodaya On April 4th, 2022
GOLD

Gold Silver Price: शादी ब्याह का सीजन शुरू हो चुका है। जिसके कारण सोने और चांदी के दुकानों पर जमकर भीड़ लग रही है। लेकिन अगर आप लोग इस वक्त सोने के खरीददार है तो यह खबर थोड़ी राहत की है 22 कैरेट सोने के दाम में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन 24 कैरेट की कीमतों में थोड़ा इजाफा देखने को मिला है वहीं चांदी में भी यही स्थिति बनी हुई है चांदी के दाम भी आसमान छू रहे हैं आइए जानते हैं कि सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट क्या है।

22 कैरेट सोने में दर्ज की गई थी गिरावट

आपको बता दे 22 कैरेट सोने कीमतों थोड़ी राहत दी है 22 करो सोना 150 रुपए गिरावट के साथ बेचा जा रहा है। 22 कैरेट 1 ग्राम सोना 4,795 रुपए है वहीं 8 ग्राम सोना 38, 360 रुपए पर बेचा जा रहा है। और 10 ग्राम सोना 47, 950 रुपए पर हो गया है आपको बता 22 और 18 कैरेट सोने के आभूषण बनाए जाते हैं 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जाते हैं।

24 कैरेट व चांदी के दाम मैं आई तेजी

आपको बता दें 24 कैरेट सोने के दाम में थोड़ी बढ़त दर्ज की गई है 24 कैरेट 10 रुपए बढ़त के साथ 1 ग्राम सोना 5,248 रुपए पर है तो वहीं 8 ग्राम सोन 41,984 रुपए, और 10 ग्राम सोना 52 480 रुपए पर बेचा जा रहा है। वहीं चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। 3900 रुपए बढ़त के साथ1 ग्राम चांदी 71.50 रुपए पर हो गई है वही 8 ग्राम चांदी 572 रुपए और 10 ग्राम चांदी 715 रुपए, वही100 ग्राम चांदी 7,150 रुपए हो पर हो गई है। 1 किलो चांदी 71,500 रुपए पहुंच गई है। सबसे ज्यादा चांदी की कीमतों ने आसमान छू हुआ है चांदी के दामों में भारी उछाल आ रहा है।

जानिए इन शहरों में सोने के ताजा भाव

दिल्ली में 22 कैरेट सोना 47,950 रुपए हैं वहीं 24 कैरेट सोना52,480 रुपए पर बेचा जा रहा है चेन्नई में 22 कैरेट सोना 48,350 रुपए और 24 कैरेट सोना 52,740 रुपए हैं, कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,950 रुपए पर बेचा जा रहा है वहीं 24 कैरेट सोना 52,310 रुपए पर बेचा जा रहा है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,950 रुपए हैं और 24 कैरेट सोना 52,480 रुपए पर बेचा जा रहा है।

Read more-Gold Silver Price: शादियों के लिए खरीदना है सोना तो न करें ज्यादा देरी, अब इतने में मिल रहा है 1 तोला गोल्ड

Tags:
Exit mobile version