Happy B’day MSD
Happy B’day MSD

Happy B’day MSD: धोनी को दुनिया के महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता है. भारतीय क्रिकेट के सबसे कूल कप्तान एमएस धोनी (Happy B’day MSD) का आज 42वां जन्मदिन है। धोनी के फैंस के लिए यह दिन काफी खास है. फैंस सोशल मीडिया पर धोनी की लंबी उम्र और उनके अच्छे स्वास्थ्य को लेकर दुआ कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं की धोनी का सफ़र कैसा रहा है.

MSD के जन्मदिन के मौके पर जानिए कैसे वो बने महान कप्तान

मिली जानकारी के मुताबिक, 7 जुलाई 1981 को दुनिया के महान क्रिकेटर धोनी का जन्म हुआ था. आज वो 42 साल (Happy B’day MSD) के हो गए हैं. धोनी ने टीम इंडिया को 3 ICC ट्रॉफी जितवाई हैं. आज भी धोनी का स्टारडम उतना ही माना जाता है.

धोनी की एक झलक देखने के लिए लोग पागाल रहते हैं. महेंद्र सिंह धोनी का जन्म रांची झारखंड में हुआ था. धोनी के पिता का नाम पान सिंह और मां का नाम देवकी है. धोनी को फुटबॉल से बहुत ही ज्यादा प्यार था. आज भी धोनी को फुटबॉल खेलते हुए देखा जाता है.

2013 के बाद कोई नहीं कर पाया है ऐसा कमाल

बता दें की, 2013 के बाद भारत कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया है. धोनी ने सबसे पहले साल 2007 में टीम इंडिया को टी 20 वर्ल्ड कप जितवाया. इसके बाद 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जितवाया. उनका योगदान कोई नहीं भूल सकता.

इसी के साथ यह भी बता दें की, धोनी के लिए फैंस की दीवानगी का अंदाजा चेनई के चेपॉक में लीग के आखिरी मैच के बाद लैप ऑफ ऑनर से लगाया जा सकता है. मैच के बाद सीएसके की पूरी टीम ने मैदान का एक चक्कर काटा और लोगों की तरफ सीएसके की टीशर्ट के साथ टेनिस बॉल फैंके.

 

ये भी पढ़ें: Suryakumar Yadav का जिगरी दोस्त ही बना उनका दुश्मन, खा गया करियर, धोनी की तरह लगाता है हेलीकॉप्टर शॉट