Sanju Samson: इंग्लैंड के ओवल मैदान में WTC फाइनल हुआ था. इस फाइनल मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद ही खराब था. जिसके बाद से टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर भी सवाल उठे थे. सवाल उठाने वालों में मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं. बता दें की, इस बीच टीम इंडिया को ऐसे खिलाड़ियों की तलाश है जो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अब संजू सैमसन (Sanju Samson) इन दिनों सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं.
Sanju Samson ने एक बार दिखाया अपना जलवा, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ
वैसे तो टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका पत्ता कटने की खबरे सामने आ रही है. WTC फाइनल के बाद कहा जा रहा था की रोहित शर्मा की कप्तानी छीन जाएगी. लेकिन फ़िलहाल ऐसा कुछ हुआ नहीं और ना ही किसी बात अधिकारिक एलान किया गया.
इसी के साथ टीम इंडिया के लिए BCCI को अब ऐसे खिलाड़ियों की ज़रूरत है जो युवा हो और साथ ही साथ बेहतर प्रदर्शन भी कर रहे हो. इसी कड़ी में अब संजू सैमसन (Sanju Samson) का नाम आ रहा है. उन्होंने हाल ही में शानदार प्रदर्शन किया है.
कम मैच खेलने के बावजूद भी इस खिलाड़ी ने किया शानदार प्रदर्शन
बता दें की, अब तक संजू ने बहुत ही कम मैच खेले हैं. इसके बवाज्युद भी उन्होंने खुद को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. लगातार संजू शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. संजु ने रणजी के 3 मैच खेले जिसके पाँच पारी मे 56.80 की औसत से 284 रन बनाए है.
संजू सैमसन की पारियों में 29 चौके और 14 छक्के शामिल हैं. अब संजू को टीम इंडिया में ख़ास जगह मिल सकती हैं. इस बात की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं सोशल मीडिया पर भी संजू की जमकर तारीफ हो रही है.
ये भी पढ़ें: मुंबई के इस अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं MS Dhoni, क्रिकेटर को लेकर आईपीएल के बाद आई ये बड़ी खबर

