विराट कोहली: जब-जब क्रिकेट के बात होती है तो उसमें किंग कोहली का ज़िक्र ज़रूर होता है. आज के यूथ के लिए कोहली एक क्रिकेट आइकॉन हैं. विराट कोहली की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर्स में होती है. उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी. खैर अब कोहली के उत्तराधिकारी का ज़िक्र जमकर हो रहा है.
विराट कोहली की जगह लेगा ये युवा प्लेयर
मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को आज का आइडियल माना जाता है. कोहली की बल्लेबाजी कमाल की है. भले इधर कोहली का बल्ला न चल रहा हो लेकिन कोहली ने क्रिकेट के इतिहास को बदल कर रख दिया है.
इसी के साथ कोहली की विराट पारियों के सभी दीवाने हैं. पहले कहा जा रहा था की कोहली के उत्तराधिकारी शुभमन गिल हैं. लेकिन अब गिल को भी एक खिलाड़ी ने पीछे छोड़ दिया है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि साई सुदर्शन है.
ये खिलाड़ी अपने बल्ले से कर रहा रनों की बारिश
आईपीएल 2023 खत्म होने के बाद भी टी20 क्रिकेट का मजा अभी भी जारी है. दरअसल, देश में तमिलनाडु प्रीमियम लीग 2023 टूर्नामेंट खेला जा रहा है. इस लीग में कई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. लीग में कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है.
उन्ही खिलाड़ियों में से एक हैं साई सुदर्शन. बता दें की, तमिलनाडु प्रीमियर लीग में साईं सुदर्शन ने 52 गेंद पर 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 90 रन की पारी खेली है. इसलिए अब उनको विराट का उत्तराधिकारी कहा जा रहा है और अब साई सुदर्शन का विडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.
