IPL 2023: अंबाती रायडू ने आईपीएल में रच दिया एक नया इतिहास, विराट-धोनी और रैना के खास क्लब में हो गई शामिल

IPL 2023

IPL 2023: आईपीएल का  55वां शानदार मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. ये मैच बहुत ही शानदार रहा है. इस मैच में रायडू ने कमाल कर दिखाया. बता दें की, इस मैच कैप्टन कूल धोनी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ये फैसला सही साबित होते हुए नज़र आया और चेन्नई ने दिल्ली को 27 रन से हरा दिया.

चेन्नई ने अपने होम ग्राउंड पर किया कमाल, रायडू के नाम एक और रिकॉर्ड हुआ दर्ज

आईपीएल (IPL 2023) धीरे-धीरे अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है. ये मैच और ज्यादा शानदार और दिलचस्प होते जा रहे हैं. बता दें की, चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में ये मैच खेला गया. इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हरा दिया.

मिली जानकारी के मुताबिक, गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में सातवीं जीत हासिल कर ली है. इसी बीच रायडू ने भी आईपीएल (IPL 2023) में एक और रिकॉर्ड अपने दर्ज़ कर लिया है. बता दें की, रायडू आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले 9वें क्रिकेटर बन गए हैं. उन्होंने ये बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है.

IPL 2023 में रायडू के साथ ये खिलाड़ी भी है इस क्लब का हिस्सा

बता दें की, रायडू ने आईपीएल (IPL 2023) में अपने 200 मैच पूरे कर लिए हैं. साथ ही वो महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के खास क्लब में शामिल हुए हैं. आइए आपको बताते हैं की किसने कितने मैच आईपीएल में खेले हैं. सबसे ज्यादा मैच कैप्टन कूल धोनी ने खेले हैं.

ये हैं 200 मैच खेलने वाले दिग्गज खिलाड़ी

महेंद्र सिंह धोनी- 246
दिनेश कार्तिक- 240
रोहित शर्मा- 238
विराट कोहली- 234
रवींद्र जडेजा- 222
शिखर धवन- 214
सुरेश रैना- 205
रॉबिन उथप्पा- 205
अंबाती रायडू- 200

 

ये भी पढ़ें: IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल में एक बार फिर दिखा जबरदस्त गुस्सा, पथिराना को इस बात की पड़ी डांट