क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसको लेकर कोई प्रिडिक्शन नहीं किया जा सकता है. इस गेम ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर भी कुछ कहा नहीं जा सकता. कब किसका फॉर्म सुधार जाए और कब किसका फॉर्म बिगड़ जाए इसको लेकर कुछ नहीं बोल सकते. जैसे की भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में शतकीय पारी खेलते नजर आए थे तो वहीं आज सीरीज के दूसरे वनडे मैच में कोहली के बल्ले से महज 4 रन निकले.
विराट कोहली ने आज भारतीय टीम की ओर से नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंद पर महज 4 रन जड़ सके और पवेलियन लौट गए.
विराट कोहली का निराशाजनक प्रदर्शन
भारत और श्रीलंका के बीच आज वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला गया जिसमें बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की ओर से धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली का आज बेहद निराशाजनक प्रदर्शन देखने मिला. विराट कोहली का विकेट भारत की पारी के 10वें ओवर में गिरा. इस ओवर में श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी लाहिरू कुमारा कर रहे थे. लाहिरू कुमारा ने 10वें ओवर में अपनी तीसरी गेंद इतनी खतरनाक रही की विराट कोहली अपना विकेट गवा बैठे. विराट कोहली ने अंदर आती गेंद को रोकने का प्रयास किया लेकिन को अपने इस प्रयत्न में नाकाम हुए और अपना विकेट गवा बैठे.
@imVkohli bowled! That was a good ball😅 pic.twitter.com/Y0yelmoZNw
— Dr Caleb (@drcalebjuma) January 12, 2023
कुमारा ने की खतरनाक गेंदबाजी
श्रीलंका के गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंदबाजी टीम के किए काफी किफायती साबित हुई. उनकी गेंद ने भारतीय टीम का बेहद अहम और बड़ा विकेट झटका. पहले लाहिरू कुमारा ने 6वें ओवर में शुभमन गिल का विकेट झटका, और इसके बाद उन्होंने 10वें ओवर में विराट कोहली का विकेट झटका. लाहिरू कुमारा की कातिलाना गेंदबाजी ने भारतीय टीम के बल्लेबाजों को चकमा देने का अच्छा प्रयास किया और वो सफल भी हुए.
