आईपीएल
आईपीएल

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के मिनी ऑक्शन का आयोजन 23 दिसंबर को कोच्ची में किया जाएगा। लेकिन इसके पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी रिलीज और रिटेन किये गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है।

इस बार कुछ टीमों ने अपने बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर लोगों को हैरान कर दिया है। वहीं पंजाब किंग्स की बात करें तो प्रीति जिंटा की इस स्वामित्व वाली टीम ने अपने 9 खिलाड़ियों की इस बार ऑक्शन से पहले छुट्टी कर दी है। इस लिस्ट में मयंक अग्रवाल का भी नाम शामिल है। वहीं अब आईपीएल 2023 से पहले पंजाब (Punjab Kings) ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ वसीम जाफर को अपनी टीम से जोड़ा है।

यह भी पढ़ें : वसीम जाफर ने धोनी का डॉयलॉग मार पाकिस्तान को मारा तमाचा, इमरान नाजिर की बोलती कर दी बंद

पंजाब किंग्स में में वसीम जाफर की हुई घर वापसी

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ वसीम जाफर को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 के लिए अपना बैटिंग कोच नियुक्त किया है। वसीम जाफर पहले भी पीबीकेएस के साथ कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। ऐसे में उनकी एक बार फिर टीम में एंट्री हुई है।

पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने आधिकारिक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की सूचना अपने फैंस को दी है। जिसकी कैप्शन में उन्होंने लिखा,

“जिसका था बेसब्री से इंतज़ार, हमारे नए बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर”

आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स का खराब प्रदर्शन

आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स आठवीं बार प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। टीम प्रबंधन ने शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो को फर्स्ट पार्टनरशिप के तौर पर तैयार किया है। मयंक अग्रवाल मेगा नीलामी से पहले रिटेन किए गए दो खिलाड़ियों में से एक थे, जिनकी कीमत 14 करोड़ रुपये थी।

वह पिछले सीजन में कप्तान थे, लेकिन टीम की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। मयंक ने हाल के दिनों में फॉर्म से बाहर रहे हैं। उन्हें भारतीय टेस्ट टीम से भी बाहर कर दिया गया था।