महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट से भले ही संन्यास ले चुके हैं लेकिन वो खेल से जुड़ी अपनी गतिविधियों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। टीम के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी इस बार अपने खेल को लेकर नहीं बल्कि व्यक्तिगत गतिविधियों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

दरअसल, क्रिकेट फैंस के बीच माही नाम से प्रसिद्ध धोनी के घर एक नया मेहमान आया है। जिसका धोनी की पत्नी साक्षी ने अनोखे अंदाज़ में स्वागत किया है, और इसी से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो ऐसे में आइये हम आपको माही के घर आए नए मेहमान से मिलवाते हैं।

यह भी पढ़ें : महेंद्र सिंह धोनी ने JSCA टेनिस टूर्नामेंट में जीता डबल्स चैपिंयनशिप, तो बीसीसीआई ने कहा आकर जीताओ आईसीसी ट्रॉफी

महेंद्र सिंह धोनी के घर आया नया मेहमान

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अपने खेल की वजह से पूरे विश्व में जाने जाते हैं, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी सुर्खियों में बने रहते हैं उनकी वाइफ साक्षी धोनी बहुत ही खूबसूरत हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी से शादी कर ली उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम जीवा है।

साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर अपनी फैमिली के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से संयास लेने के बाद अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना शुरू कर दिया है। अक्सर वह अपनी वाइफ और बेटी के साथ कहीं ना कहीं घूमने जाते रहते हैं। उनके साथ टाइम स्पेंड करते हैं।

यहाँ देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर

वहीं, अगर धोनी (MS Dhoni) के वनडे करियर की बात करें तो धोनी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) में कुल 350 मैच खेले हैं। इनमें से वह सिर्फ 297 इनिंग में बल्लेबाजी कर पाए हैं। 297 इनिंग में 50.6 के औसत से उनके नाम 10773 रन हैं। इसके साथ ही उनके नाम 10 शतक और 73 अर्धशतक हैं।

IPL करियर की बात करें तो धोनी ने 234 मुकाबले में कुल 4978 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 39.20 और स्ट्राइक रेट 135.20 का रहा है। धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में IPL का खिताब अपने नाम किया है।