श्रीलंका और नीदरलैंड्स (SL vs NED) के बीच आज यानी 20 अक्टूबर टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) का नौवां मुकाबला खेला गया। जीएमएचबीए स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाथुम नासंका के अलावा श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज कमाल का प्रदर्शन नहीं कर सका। लेकिन खराब बल्लेबाजी के साथ भी टीम ने जीत 16 रन से जीत दर्ज की। वहीं इस मैच के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
श्रीलंका के फैंस ने लाइव मैच में किया ‘किस’
दरअसल, नीदरलैंड की बल्लेबाजी के दौरान स्टेडियम में बैठे श्रीलंकाई फैंस जश्न में इतना मगन हो गए कि दोनों एक-दूसरे को किस करने लगे। यह वाकया श्रीलंकाई गेंदबाजी के दौरान मैच के आखिरी ओवर का है। नीदरलैंड को आखिरी गेंद पर 17 रन की जरुरत थी।
इस दौरान स्टेडियम में बैठे श्रीलंकाई दर्शक अपने टीम की जीत के जश्न में इतने मगरूर हो गए कि दोनों ने लाइव मैच में एक-दूसरे को किस किया। बता दें कि फैंस के इस किस का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। जिसका अब एक वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
यहाँ देखें वीडियो
Crazy fans of Sri Lanka kissing each other in live match#T20WorldCup pic.twitter.com/d1nM2cnxPP
— Faiz Khan (@FaizKha20207684) October 20, 2022
श्रीलंका ने सुपर-12 के लिए किया क्वालीफाई
अगर मैच की बात करें तो टी20 वर्ल्ड कप के क्वालीफायर राउंड में ग्रुप-ए मुकाबले के दौरान श्रीलंका का सामना नीदरलैंड्स (SL vs NED) से हुआ। सांसे रोकने वाली इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स के सामने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाने में कामयाब रही।
वहीं, इसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम महज 146 रन बना सकी और 16 रनों से मुकाबला हार गयी। इस मैच को जीतने के साथ ही श्रीलंका ने सुपर-12 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

