T20 WORLD CUP: इंग्लैंड के सबसे खतरनाक खिलाड़ी रीस टॉपली वर्ल्ड कप से हुए बाहर, बड़ा दांव खेलते हुए बोर्ड ने इसे चुना रिप्लेसमेंट
T20 WORLD CUP: इंग्लैंड के सबसे खतरनाक खिलाड़ी रीस टॉपली वर्ल्ड कप से हुए बाहर, बड़ा दांव खेलते हुए बोर्ड ने इसे चुना रिप्लेसमेंट

रीस टॉपलीः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 16 अक्टूबर से शुरू हो चुका हैं। सुपर-12 का हिस्सा बनने के लिए 8 टीमों के बीच धमाकेदार जंग देखने को मिल रही हैं। इंग्लैंड क्रिकेट टीम (ENGLAND CRICKET TEAM)  22 अक्टूबर को अफगानिस्तान (AFGHANISTAN)  के खिलाफ मैच से अपने टूर्नामेंट की शुरूआत करते दिखाई देगी।

इंग्लैंड ने हाल ही में पाकिस्तान (PAKISTAN) के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेला था, जिसमें इंग्लैंड ने 6 विकटों से जीत हासिल की थी। लेकिन इसी वॉर्मअप मैच से पहले रीस टॉपली अभ्यास करते वक्त चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने रीस टॉपली (REECE TOPLEY)  के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी हैं।

रीस टॉपली को टाइमल हिल्स ने किया रिप्लेस

पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्मअप मैच से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी रीस टॉपली (REECE TOPLEY) को फील्डिंग अभ्यास करते वक्त बाएं टखने में चोट लग गई थी। जिसके बाद उनके ठीक होने की उम्मीद जताई गई थी लेकिन मेडिकल रिपोर्ट के आने के बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा। जिसके चलते इंग्लैंड को ना चाहते हुए भी बड़ा बदलाव करना पड़ा।

रीस टॉपली का टीम से बाहर इंग्लैंड के लिए एक बहुत बड़ा झटका हैं। रीस टॉपली साल 2022 में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। टॉपली ने 16 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए हैं। रीस टॉपली को रिजर्व खिलाड़ी टाइमल हिल्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रिप्लेस कर दिया हैं। टाइमल हिल्स (TYMAL HILLS) ही इस वक्त वह खिलाड़ी नजर आ रहे हैं जो टॉपली के एक भरोसेमंद रिप्लेसमेंट माने जा रहे हैं।

पिछले वर्ल्ड कप में टाइमल को रीस ने किया था रिप्लेस

इंग्लैंड क्रिकेट टीम का पिछला वर्ल्ड कप ठीक-ठाक ही गया था टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। आपको बता दें साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए टाइमल हिल्स शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे थे लेकिन वह बीच टूर्नामेंट में ही चोट के चलते बाहर हो गए थे और फिर उन्हें रीस टॉपली ने रिप्लेस किया था। इंग्लैंड की टीम इन दोनों खिलाड़ियों की कहानी बदलती दिखी हैं। उम्मीद रहेगी की टूर्नामेंट का हिस्सा बनकर टाइमल हिल्स इंग्लैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन कर पाए।