IND vs SA: "ये मैच हैं या फिर हाईलाइट्स"- कुलदीप यादव ने साऊथ अफ्रीकी बल्लेबाजों का काम-तमाम कर मचाया बवाल, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार
IND vs SA: "ये मैच हैं या फिर हाईलाइट्स"- कुलदीप यादव ने साऊथ अफ्रीकी बल्लेबाजों का काम-तमाम कर मचाया बवाल, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

कुलदीप यादवः भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 11 अक्टूबर को अरूण जेटली स्टेडियम (ARUN JAITLEY STADIUM) में खेला जा रहा हैं। भारतीय कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर आज पहले गेंदबाजी चुनी थी। जिस पर भारतीय गेंदबाज पूरी तरह उतरते हुए नजर आए हैं। साऊथ अफ्रीका बल्लेबाजी करते हुए 99 रनों पर ही ऑलआऊट हो गयी हैं।

भारत को सीरीज अपने नाम करने के लिए सिर्फ 100 रनों की ही दरकार हैं। आज भारतीय खिलाड़ी कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने 4 शानदार विकेट अपने नाम कर साऊथ अफ्रीका का काम तमाम किया हैं। फैंस सोशल मीडिया में जमकर कुलदीप पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

कुलदीप यादव पर फिदा हुए फैंस

भारत ने दूसरा मुकाबला अपनी बल्लेबाजी के चलते 7 विकटों से जीता था। आज का मुकाबला भारत अपने गेंदबाजी से जीतते हुए नजर आने वाली हैं। पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने साऊथ अफ्रीका के बल्लेबाजों का बुरा हाल कर दिया हैं। आज सारे गेंदबाज अपने सर्वश्रेष्ठ देते हुए देते नजर आए हैं।

मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर ने पावरप्ले में साऊथ अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों को आऊट कर भारत को शानदार शुरूआत दी। उसके बाद शाहबाज अहमद, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर मिलकर साऊथ अफ्रीका को घुटने पर बैठा दिया।

शाहबाद अहमद ने आज 2 विकेट, सुंदर ने 2 विकेट और कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने 4 विकेट अपने नाम कर साऊथ अफ्रीका की पारी को 99 रनों पर खत्म कर दिया। आज कुलदीप यादव ने 4.1 ओवर में 18 रन और 4 विकेट लेकर सारी महफिल लूट ली हैं। सोशल मीडिया में भी भारतीय फैंस जमकर भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/superking1815/status/1579785419147063297?s=20&t=Ldp775FnQX3IcoB_ajZNqQ