IND vs SA: भारत और साऊथ अफ्रीका के तीसरे मुकाबले में चलने वाला बल्लेबाजों का राज़, जानें क्या कहती हैं दिल्ली की पिच रिपोर्ट

By Twinkle Chaturvedi On October 11th, 2022
IND vs SA: भारत और साऊथ अफ्रीका के तीसरे मुकाबले में चलने वाला बल्लेबाजों का राज़, जानें क्या कहती हैं दिल्ली की पिच रिपोर्ट

भारत और साऊथ अफ्रीकाः भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 11 अक्टूबर को अरूण जेटली स्टेडियम (ARUN JAITLEY STADIUM) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें इस वक्त 1-1 की बराबरी पर हैं, जो भी तीसरा मैच जीतेगी वह ट्रॉफी अपने नाम करते दिखेगी।

भारत ने अपना पिछला मुकाबला 7 विकटों से जीता था। भारत शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए सीरीज जीतने के इरादे से आखिरी मैच में उतरना चाहेगी। वहीं साऊथ अफ्रीका टी20 सीरीज हारने के बाद वनडे सीरीज में जीत करना चाहेगी। इस अहम मैच में पिच अपना सबसे बड़ा रोल अदा करने वाली हैं। आइए जानते हैं भारत और साऊथ अफ्रीका के मुकाबले में दिल्ली की पिच का हाल कैसा रहेगा-

भारत बनाम साऊथ अफ्रीका दिल्ली पिच रिपोर्ट

भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला दिल्ली में खेला जाने वाला हैं। भारत ने इस मैदान में अब तक 20 मुकाबले खेले हैं जिनमें से 12 में जीत और 7 में हार मिली हैं। इस मैदान में चेज करने वाली टीम ने ज्यादा मुकाबले अपने नाम किए हैं।

भारत और साऊथ अफ्रीका के मुकाबले में भी जो टॉस जीतेगा वह पहले गेंदबाजी करने के पीछे ही जाना चाहेगा। यह बल्लेबाजी करने के लिए एक उचित पिच होगी और कुछ ओस कारक भी हो सकते हैं, क्योंकि टीमें यहां पीछा करना पसंद कर सकती हैं।

इस मैदान की बाउंड्री बहुत छोटी है और बल्लेबाज आसानी से बाउंड्री पार कर सकते हैं. यहां तक ​​कि आउटफील्ड भी बहुत तेज है जो फिर से बल्लेबाजों की मदद करेगी। मैच के आगे बढ़ने पर स्पिनरों को कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन इस मैच में एक और हाई स्कोरिंग मुकाबला भी होने की उम्मीद है।

भारत और साऊथ अफ्रीका संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीमः शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशन किशन, श्रेयस अय्यर, (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रजत पाटिदार, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, शाहबाज अहमद।

साऊथ अफ्रीका टीमः क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बवुमा (कप्तान), ऐडन मार्करम, रीजा हैंड्रिक्स, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाड़ा, लुंगी एन्गिडी, एनरिक नॉर्टजे।

Tags: टेम्बा बवुमा, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, शिखर धवन,