Jasprit bumrah टीम इंडिया से लंबे समय के लिए हो सकते हैं बाहर, लगभग इतने महीनों के बाद करेंगे वापसी

By Satyodaya On October 1st, 2022
Jasprit bumrah टीम इंडिया से लंबे समय के लिए हो सकते हैं बाहर, लगभग इतने महीनों के बाद करेंगे वापसी

Jasprit bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला T20 वर्ल्ड कप महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2007 में जीता था। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम अभी तक एक भी T20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है। आपको बता दें कि इस समय टीम इंडिया अक्टूबर में होने वाले T20 वर्ल्ड कप को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। भारतीय क्रिकेट टीम 2022 T20 वर्ल्ड कप को हासिल करना चाहेगी। लेकिन इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत बड़ा झटका लग चुका है। किस भारतीय टीम के सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सीधे आईपीएल में ही वापसी कर सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह सिर्फ आईपीएल में करेंगे वापसी

जसप्रीत बुमराह

 

आपको बता दें कि भारतीय टीम के सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण पिछले कई दिनों से लगातार टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एशिया कप से भी टीम इंडिया से बाहर रहे थे। जसप्रीत बुमराह की कमी टीम इंडिया को एशिया कप में ही बहुत ही ज्यादा महसूस हुई थी। लेकिन अब माना जा रहा है कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया से कई दिनों के लिए बाहर हो सकते हैं। जसप्रीत बुमराह सीधे आईपीएल में ही वापसी करेंगे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं हुए मैच में शामिल

Jasprit Bumrah

आपको बता दें कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया में शामिल नहीं हुए थे। चोट के कारण जसप्रीत बुमराह को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में नहीं मौका मिला था। लेकिन आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम में के युवा तेज गेंदबाजों द्वारा इस मैच में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया गया था। इस मैच में युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बहुत ही विस्फोटक गेंदबाजी की थी।

Read More-टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तानी टीम में छाया मातम का माहौल, 36 साल के इस धाकड़ खिलाड़ी ने दुनिया को कहा अलविदा

Tags: जसप्रीत बुमराह, भारतीय क्रिकेट टीम,