जसप्रीत बुमराहः  भारत (INDIA) और आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 23 सिंतबर को वीसीए स्टेडियम नागपुर (VCA STADIUM NAGPUR) में खेला जा रहा हैं। आज बारिश के चलते खेल में काफी ज्यादा देरी हुई जिसके चलते खेल को 8 ओवर का कर दिया गया हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं।

जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) आज बड़े लंबे समय बाद भारत के लिए खेलते दिखाई दें उनके शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर सबको दीवाना बना दिया हैं।

जसप्रीत बुमराह की वापसी देख झूम उठे फैंस

आज का खेल 8 ओवर का कर दिया गया। इस खेल ने तो भारतीय गेंदबाजों को एक ऊर्जा ही दे दी। आस्ट्रेलियाई टीम आज 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना पायी। भारतीय खिलाड़ी अक्षर पटेल (AXAR PATEL) जो आज भी शानदार फॉर्म में नजर आए उन्होने अपने दो ओवरों में 13 रन और 2 विकेट अपने नाम कर सारी वाहवाही अपने नाम कर ली। जिस पर फैंस फिदा हो गए हैं। जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) जो आज बड़े लंबे समय बाद भारत के लिए खेलते दिखाई दें।

जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी को भारतीय फैंस ने काफी ज्यादा मिस किया था। आज बुमराह ने अपने ओवर में 23 रन दिए लेकिन पर उन्होने अपने खतरनाक यॉर्कर से ऐरॉन फिंच को आऊट किया। बुमराह आज अपने यॉर्कर की बारिश से बल्लेबाजों को परेशान करते दिखें। जिसने फैंस को दीवाना बना दिया हैं। भारतीय फैंस जसप्रीत बुमराह की वापसी देख फुले नहीं समां रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-