INDL vs NZL: "आप कल मोहाली में खेलने आएंगे"- बारिश ने किया बेड़ा गर्क लेकिन सचिन तेंदुलकर की शानदार बल्लेबाजी देख दिल हार बैठे फैंस
INDL vs NZL: "आप कल मोहाली में खेलने आएंगे"- बारिश ने किया बेड़ा गर्क लेकिन सचिन तेंदुलकर की शानदार बल्लेबाजी देख दिल हार बैठे फैंस

सचिन तेंदुलकरः रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन की शुरूआत हो चुकी हैं। यह सीजन 10 सितंबर से भारत (INDIA) के अलग-अलग शहरों में खेला जा रहा हैं। इस सीरीज में आज का मैच इंडिया लीजेंड्स (INDIA LEGENDS) और न्यूजीलैंड लीजेंड्स (NEW ZEALAND LEGENDS) के बीच आज 19 सितंबर को होलकर क्रिकेट स्टेडियम इंदौर में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था।

सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। लेकिन फिर से एक और मैच बारिश के भेंट चढ़ गया और फैंस निराश तो हैं। लेकिन सचिन तेंदुलकर की छोटी व शानदार पारी देखकर उनका दिल बाग-बाग हो गया हैं।

सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी ने सोशल मीडिया में बांधा समां

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) को संन्यास लिए हुए लगभग 10 साल होने वाले हैं। फैंस उनके क्रिकेट के मैदान में आज भी काफी ज्यादा मिस करते हुए नजर आते हैं। लेकिन रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में सचिन को वापस से खेलता देख भारतीय फैंस फुले नहीं समां रहे हैं।

आज सचिन तेंजुलकर न्यजीलैंड के खिलाफ पारी की ओपनिंग करते हुए 19 रन तक शानदार पारी खेलते हुए नजर आए। जिसके बाद बारिश ने बेड़ा गर्क कर दिया। फैंस सचिन को मैदान में ना देख पाने से दुखी जरूर हुए। लेकिन उनकी शानदार बल्लेबाजी के और ज्यादा दीवाने हो गए हैं।

सोशल मीडिया में फैंस सचिन की बल्लेबाजी से अपना दिल ही खो बैठे हैं। कुछ फैंस कह रहे कि- आप टीम में वापस आ जाओ। वहीं कुछ कह रहे हैं कि-49 की उम्र में एक युवा खेल रहा हैं। आइए आपको फैंस के रिएक्शन दिखाते हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन