SL vs PAK: "अरे क्या करूं मैं इसका"- मोहम्मद रिजवान की टुक-टुक पारी देख फैंस का चढ़ा पारा, हार का जिम्मेदार ठहराकर खूब सुनाई खरी खोटी
SL vs PAK: "अरे क्या करूं मैं इसका"- मोहम्मद रिजवान की टुक-टुक पारी देख फैंस का चढ़ा पारा, हार का जिम्मेदार ठहराकर खूब सुनाई खरी खोटी

मोहम्मद रिजवानः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इस सीजन का फाइनल 11 सितंबर को श्रीलंका (SRILANKA) और पाकिस्तान (PAKISTAN)  के बीच आज शाम 7ः30 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा था। श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रनों का लक्ष्य पाकिस्तान के सामने रखा था। पाकिस्तान की टीम बदले में सिर्फ 147 रन ही बना पायी।

श्रीलंका ने फाइनल मुकाबला 23 रनों से जीतकर अपनी छठी एशिया कप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान जिनकी पारी आज सिर दर्द बन गई। सोशल मीडिया में फैंस रिजवान को हार का जिम्मेदार ठहरा कर जमकर खरी खोटी सुनाते हुए नजर आ रहे हैं।

रिजवान ने डूबोई टीम की नईया, फैंस का चढ़ा पारा

एशिया कप 2022 का फाइनल खेला जा रहा था। श्रीलंका के रूप में एशिया कप टूर्नामेंट को इस सीजन की विजेता मिली हैं। श्रीलंकाई टीम ने एक हार से शुरूआत कर जीत कर अपने टूर्नामेंट का अंत किया हैं। पाकिस्तान की टीम भी टूर्नामेंट के दौरान कुछ शानदार खेल दिखाते हुए नजर आयी, लेकिन अंत में जीत श्रीलंका की हुई।

पाकिस्तान को आज 171 रनों का लक्ष्य का सामना करना था। जिसके लिए पाक टीम को शुरू से ही आक्रमक खेलने की जरूरत थी। लेकिन पाक वह कर नहीं पाई। आज एक बार फिर पाक की ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप हुई। मोहम्मद रिजवान आज क्रिज पर काफी समय तक टिके रहे। लेकिन उनकी मौजूदगी भी टीम को कुछ नहीं दिला पाई।

रिजवान ने आज 49 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 55 रनों की बहुत धीमी पारी खेली। सोशल मीडिया में फैंस ने मोहम्मद रिजवान की धीमी पारी को ही हार का जिम्मेदार ठहराया हैं। फैंस जमकर रिजवान के ऊपर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन