RSWS 2022: "यहां तो सभी बॉलिंग कर सकते हैं"- इंडिया लीजेंड्स टीम के गेंदबाजी क्रम को देखकर फैंस का दिमाग गया घूम, दें डालें ऐसे रिएक्शन
RSWS 2022: "यहां तो सभी बॉलिंग कर सकते हैं"- इंडिया लीजेंड्स टीम के गेंदबाजी क्रम को देखकर फैंस का दिमाग गया घूम, दें डालें ऐसे रिएक्शन

रोड़ सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन की शुरूआत हो चुकी हैं। यह सीजन 10 सितंबर से भारत (INDIA) के अलग-अलग शहरों में खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मैच इंडिया लीजेंड्स (INDIA LEGENDS) और साऊथ अफ्रीका लीजेंड्स (SOUTH AFRICA LEGENDS) के बीच आज 10 सितंबर को कानपुर में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था।

इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 4 विकेट के नुकसान पर 217 रनों का पहाड़ बोर्ड पर लगा दिया हैं। साऊथ अफ्रीका लीजेंड्स लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 156 रन ही बना पायी। इंडिया ने यह मैच 61 रनों से जीत लिया हैं।

इंडिया लीजेंड्स के सारे खिलाड़ी हैं गेंदबाज

इंडिया लीजेंड्स ने आज पहले बल्लेबाजी करते हुए साऊथ अफ्रीका लीजेंड्स के छक्के छुड़ाने का काम किया। इंडिया लीजेंड्स ने 20 ओवरों में 217 रन ठोक डाले जिसमें भारतीय खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी ने सबसे ज्यादा रनों की पारी खेली। अब भारत का लक्ष्य साऊथ अफ्रीका को रोकने था। जिसमें टीम सफल हुई।

आज हमने देखा की भारतीय टीम के पास गजब के बॉलिंग ऑपश्न थे। हर खिलाड़ी गेंदबाजी का एक विकल्प था। जिसे आज हम अपनी करंट भारतीय टीम में खासा मिस कर रहे हैं। फैंस ने भी इसी चीज को पकड़ लिया। और इस चीज़ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए। एक यूजर ने लिखा- इंडिया लीजेंड्स के दसों खिलाड़ी गेंदबाजी कर सकते हैं। सोशल मीडिया में फैंस अपने रिएक्शन इस चीज पर देते हुए नजर आ रहे हैं।

 

यहां देखें फैंस के रिएक्शन