बाबर आजमः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का यह सीजन अब अपने अंतिम चरण पर आ चुका हैं। 11 सितंबर को एशिया कप पर राज़ करने वाली टीम का पता चल जाएगा। श्रीलंका (SRILANKA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) दोनों ही पहले एशिया कप का ताज़ अपने सर सज़ा चुकी हैं। श्रीलंका 5 बार वहीं पाकिस्तान 2 बार टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं। पाकिस्तान टीम की टूर्नामेंट की शुरूआत शानदार नहीं थी।
अपने सबसे बड़े राइवल भारत (INDIA) से टीम को हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद टीम शानदार नजर आई। लेकिन सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को श्रीलंका से 5 विकटों से हार का सामना करना पड़ा था। फाइनल मुकाबले में टीम की ओपनिंग जोड़ी क्या रहेगी आइए आपको बताते हैं-
फाइनल में पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी

इस पूरे एशिया कप में हमने पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी से वो शानदार साझेदारी नहीं देखी, जिसका सब इंतजार कर रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाज एक शानदार खिलाड़ी हैं। लेकिन अब तक हमने कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) के बल्ले को बोलते हुए नहीं देखा हैं। श्रीलंका के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्होने 30 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन वह बहुत ही धीमी पारी थी।
अब उनकी टीम फाइनल खेलने वाली हैं। ऐसे में अब उनका बल्ला चलना काफी ज्यादा अहम हैं। उनकी एक गलती यहां से टीम को नुकसान में डाल सकती हैं। फाइनल में बाबर आजम को शानदार पारी खेलनी होगी। श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) की ओपनिंग जोड़ी के साथ नजर आएगी। रिजवान श्रीलंका के खिलाफ सस्ते में पवेलियन जरूर लौटे थे।
पाकिस्तान ने अब तक टीम की ओपनिंग जोड़ी में कोई भी बदलाव नहीं किया हैं। यह साफ हैं कि सीधे फाइनल में टीम की ओपनिंग जोड़ी बदलकर टीम मुसिबत मोल नहीं लेना चाहेगी। फाइनल मुकाबला वह मैच हो सकता हैं। जब बाबर आजम और रिजवान के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिलें।
एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमन, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, असिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हरिस रौफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन।

