PAK vs AFG: हार के बाद अफगानिस्तान के फैंस ने पाकिस्तानियों पर जमकर किया हमला, पहले पीटा फिर कुर्सी दे मारी, देखें वीडियो
PAK vs AFG: हार के बाद अफगानिस्तान के फैंस ने पाकिस्तानियों पर जमकर किया हमला, पहले पीटा फिर कुर्सी दे मारी, देखें वीडियो

PAK vs AFG: हार के बाद हंगामा होना तो नॉर्मल सी बात है। अक्सर क्रिकेट या किसी भी खेल में ऐसा देखने को मिलता है लेकिन इन सबके बीच रेड लाइन का ख्याल रखना जरूरी होता है। उस लिमिट को क्रॉस करने से सब को बचना चाहिए। पर अफगानिस्तान के समर्थक पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद बिल्कुल ही कंट्रोल में नहीं रहे। उन्होंने स्टेडियम पर ही उपद्रव करना शुरू किया ।वह इतने ज्यादा उग्र हो गए कि पाकिस्तानी समर्थकों पर हमला बोल डाला।

उन्होंने उनको निशाना बनाना शुरू कर दिया और ऐसा करते हुए शारजाह स्टेडियम को भी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया। यह बात तो साफ है कि बदलाव का कोई ना कोई कारण तो होता ही है और उसके पीछे के तार मैदान पर हुए वाकये से जुड़े हुए थे। असल में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमों में मैदान पर जो कुछ भी हुआ। कहीं ना कहीं अफगानिस्तान के समर्थकों का पाकिस्तान पर हमला करना उसी का एक रिजल्ट भी था।

इस वजह से हुआ उपद्रव

अब आपके दिमाग में आ रहा होगा कि आखिर मैदान में ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद लोग इतना ज्यादा उपद्रवी हो गए तो इसके तार लो स्कोरिंग मैच में हाई वोल्टेज ड्रामे से जुड़े हुए हैं। वह एक्शन सेलर जो अफगानी गेंदबाज और पाकिस्तानी खिलाड़ी आसिफ अली के बीच मैदान पर देखने को मिला था। फिलहाल इतने बेकाबू वह हो गए कि आसिफ अली ने अफगान गेंदबाज को मारने के लिए बल्ला तक उठाया। अब अपने खिलाड़ी के साथ ऐसा होते देख बल्ला किस देश के फैंस भड़कने नहीं लगेंगे और जब हार ने उसके जले में नमक छिड़क दिया हो।

शोएब अख्तर ने शेयर किया वीडियो

इस पूरे उपद्रव का वीडियो शोएब अख्तर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया और इसी के साथ लिखा भी कि अफगानिस्तान को क्रिकेट में आगे जाना है तो इन हरकतों से बाज आना होगा।

कैसा रहा मुकाबला

शारजाह स्टेडियम में यह लो स्कोरिंग मैच पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 1 विकेट से हरा दिया।अफगानिस्तान इस मैच को जीतने के लिए पाक के सामने 130 रन का लक्ष्य रखा था,जिसे आखिरी ओवर में ही 5 में हासिल किया। पाक की इस जीत में प्लेयर ऑफ द मैच शादाब खान बने, लेकिन चर्चा 2 छक्के मारने वाले नसीम शाह की रही।

इसे भी पढ़ें-IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान एशिया कप में पहली बार दिखेंगी आमने-सामने, जानें इस महामुकाबले में किसका साथ देगी दुबई की पिच