Arshdeep Singh को ट्रोलर्स ने कहा गद्दार और खलिस्तानी, पिता दर्शन सिंह ने दिया जवाब
Arshdeep Singh को ट्रोलर्स ने कहा गद्दार और खलिस्तानी, पिता दर्शन सिंह ने दिया करारा जवाब

एशिया कप 2022 में सुपर 4 स्टेज में भारत और पाक के मैच में भारत ने पाक से शिकस्त खाई। लोग अब इस मैच का कारण अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को बता रहे हैं और उनको ट्रोल कर रहे हैं। क्योंकि उन्होंने एक छोटा सा कैच छोड़ दिया। उस समय आशिफ केवल जीरो पर थे और फिर उन्होंने 8 गेंदों में 16 रन बनाए और मैच का रुख ही पलट दिया।

लोग कर रहे आलोचना, माता पिता ने दिया बयान

Arshdeep Singh को ट्रोलर्स ने कहा गद्दार और खलिस्तानी, पिता दर्शन सिंह ने दिया जवाब

अर्शदीप सिंह को लगातार भारत की हार का कारण बताकर लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। कुछ यूजर उनको गद्दार तो कुछ उनको खालिस्तानी बता रहे हैं। भारतीय फैंस उनका साथ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन कड़ी आलोचना के बीच अब अर्शदीप सिंह के माता पिता ने अपने बेटे का साथ दिया और एक बड़ा बयान दिया है उनके अनुसार आलोचना को वह लोग एक सकारात्मक तरीके से ले रहे हैं और आलोचनाओं के आगे के लिए सीख प्राप्त कर रहे हैं।

बेटे के लिए बोले पिता

Arshdeep Singh को ट्रोलर्स ने कहा गद्दार और खलिस्तानी, पिता दर्शन सिंह ने दिया जवाब

अर्शदीप सिंह के पिता दर्शन सिंह ने बातचीत के दौरान कहा कि

”कोई प्रॉब्लम नहीं है. लोगों की उम्मीदें ज्यादा थी. उन लोगों ने उनको अधिकार भी दिए हैं। बेटे का पूरा फोकस अब अगले मैच पर है और हमने उन्हें समझाया है कि अगले मैच पर ध्यान दो। कमेंट्स से दूर रहो और अपना संयम बनाए रखो। जो लोग अभी अर्शदीप की आलोचना कर रहे हैं, वही लोग अर्शदीप (Arshdeep Singh) को आने वाले समय में सर-आखों पर बिठाएंगे।”

अर्शदीप की मां दलजीत कौर ने कहा कि

”किसी से भी गलती हो जाती है। लोगों का काम है कहना, कहने दो कोई बात नहीं। लोग अगर खिलाड़ी को बोल रहे हैं तो यानी उससे प्यार भी करते हैं. इसे हम पॉजिटिव ले रहे हैं।”

इसे भी पढ़ें-T20 WORLD CUP 2022: साऊथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप और भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, यह दिग्गज बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर