Rahul Dravid ने इस खिलाड़ी के लिए कही बड़ी बात, बोले- “शायद पाकिस्तान के खिलाफ वो टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होगा”

Rahul Dravid ने इस खिलाड़ी के लिए कही बड़ी बात, बोले- “शायद पाकिस्तान के खिलाफ वो टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होगा”

एशिया कप 2022 के ग्रुप स्टेज के बाद अब सुपर फोर के मैच स्टार्ट हो गए हैं। जिसका पहला मैच अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा चुका है। श्रीलंका ने इसमें 4 विकेट से जीत हासिल की। भारत और पाक के बीच आज मुकाबला होगा इस मैच में इंडिया के लिए जीत पहले से आसान नहीं दिखाई दे रही है। हांगकांग की टीम को जिस तरीके से पाक ने हार की धूल चटाई है, उसके बाद भारतीय टीम की एक गलती भी बहुत बड़ी साबित हो सकती है। इसीलिए इंडिया टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने का संकेत दिया है।

Rahul Dravid ने कहा यह खिलाड़ी हो सकता है बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आवेश खान जो कि इस समय प्रभावी दिखाई नहीं दे रहे हैं । प्लेइंग इलेवन से उनको बाहर करने की बात पहले ही दिग्गजों द्वारा हो चुकी है, जिसके बाद अब मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भी इशारा किया है। पाक टीम के खिलाफ आवेश खान ने केवल 2 ओवर ही गेंदबाजी की थी जिसमें 19 रन देकर एक विकेट हासिल किया था।

इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें अवसर ही नहीं दिया तो वही हांगकांग के खिलाफ भी आवेश खान कुछ खास काम नहीं कर पाए।आवेश खान के बारे में बात करते हुए कुछ राहुल द्रविड़ ने बताया कि आवेश की तबीयत ठीक नहीं है, वह आज अभ्यास नहीं कर रहा है। उम्मीद है कि कल पाक के खिलाफ वो उपलब्ध होगा। अगर नहीं तो बाद में टूर्नामेंट का हिस्सा होगा।

भारतीय टीम के मजबूत पक्ष

भारतीय टीम का पक्ष भारत और पाक के बीच मैच में मजबूत है, लेकिन ग्रुप स्टेज में एक रोमांचक मैच हुआ था। पाक टीम ने पहले मैच में भारतीय टीम से भले ही 5 विकेट से हार स्वीकार कर ली थी, लेकिन हांगकांग को 155 रनों से जीत दर्ज कर के ऊपर 4 में प्रवेश किया,तो वहीं भारत और पाक के बीच मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला है।

Read More-IND vs PAK: रविवार को फ़िर से भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, दोनों टीमों के बीच क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें मौसम रिपोर्ट