PAK vs HK: मुश्किलों में फंसी पाकिस्तान और हांगकांग के पास अब हैं सिर्फ एक मौका, कहीं मौसम ना बिगाड़ दें खेल, जानें मौसम रिपोर्ट
PAK vs HK: मुश्किलों में फंसी पाकिस्तान और हांगकांग के पास अब हैं सिर्फ एक मौका, कहीं मौसम ना बिगाड़ दें खेल, जानें मौसम रिपोर्ट

पाकिस्तान बनाम हांगकांगः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) की शुरूआत धमाकेदार तरीके से हो चुकी हैं, अब तक हमने सभी टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में कमाल का फेस ऑफ देखा हैं। भारत (INDIA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) ने अपने ग्रुप के दोनों टीमों को करारी शिकस्त देते हुए टॉप-4 में जगह पक्की कर ली हैं। एशिया कप 2022 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) और हांगकांग (HONGKONG) के बीच 2 सिंतबर को शारजाह स्टेडियम (SHARJAH STADIUM) में खेला जाएगा।

जाहिर सी बात हैं जो जीतेगा वहीं अपना पांव टॉप-4 की ओर आगे कदम बढ़ाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी ज्यादा अहम रहने वाला हैं। आइए जानते हैं कि इस मैच में शारजाह के मैदान के मौसम का क्या हार रहेगा-

पाकिस्तान बनाम हांगकांग शारजाह स्टेडियम मौसम रिपोर्ट

पाकिस्तान बनाम हांगकांग शारजाह स्टेडियम मौसम रिपोर्ट

पाकिस्तान बनाम हांगकांग के बीच एशिया कप 2022 के ग्रुप-ए का नॉकआऊट मुकाबला 2 सिंतबर को शारजाह स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक जितने भी मुकाबले हमने दुबई और शारजाह में देखे हैं। वह गर्म और उमस भरे हालात खिलाड़ियों पर भारी पड़ रहे हैं। पूरे टूर्नामेंट के दौरान हालात ऐसे ही रहने की उम्मीद है। पाकिस्तान बनाम हांगकांग के मुकाबले में शाम का तापमान 31 डिग्री के आसपास और आर्द्रता 70 प्रतिशत तक रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

शारजाह ने अब तक 26 T20I की मेजबानी की है और इस एशिया कप अभियान में अब तक केवल एक गेम है जहाँ अफगानिस्तान ने 130 के करीब स्कोर का पीछा किया है। शारजाह के मैदान हाई स्कोरिंग ग्राऊंट नहीं हैं। 150 से 160 के बीच का स्कोर उस स्थान पर एक चुनौतीपूर्ण स्कोर होगा, क्योंकि स्पिनरों के लिए बहुत अधिक मदद है। यहां पर टॉस जीतकर कप्तान पहले बल्लेबाजी का फैसला करते दिखाई देंगे।

पाकिस्तान और हांगकांग संभावित प्लेइंग 11

पाकिस्तान टीम- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमन, इफ्तिखार अहमद, हैदर अली, असिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शहनवाज दहानी, हैरिस रौफ।

हांगकांग टीम- निजाकत खान,  यासिम मुर्तजा,  बाबर हयात, किनचित शाह,  एजाज खान,  एहसान खान,  स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर) , आयुष शुक्ला,  जीशान अली,  मोहम्मद गजानफर,  हारून अरशद।