IND vs HK: "विराट के कमबैक की खुशी एक तरफ"- विराट कोहली की शानदार विंटेज पारी देख फैंस का दिल हुआ गॉर्डन-गॉर्डन
IND vs HK: "विराट के कमबैक की खुशी एक तरफ"- विराट कोहली की शानदार विंटेज पारी देख फैंस का दिल हुआ गॉर्डन-गॉर्डन

विराट कोहलीः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का चौथा मुकाबला  भारत (INDIA) और हांगकांग के बीच 31 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। हांगकांग के कप्तान निजाकत खान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया था।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बना लिए हैं। भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जो अपने पुराने फॉर्म की झलक पाकिस्तान के खिलाफ दिखाते हुए नजर आए थे। आज एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से सबका प्यार लुटते हुए नजर आए हैं।

विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी ने फैंस का लूटा दिल

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली जिनके लिए पिछले कुछ साल उतने अच्छे नहीं रहे हैं। फैंस उनकी आक्रमक बल्लेबाजी देखने के लिए बेताब बैठे थे। लेकिन एक उम्मीद हमेशा साथ में थी कि विराट कोहली अपने उस फॉर्म में जरूर लौटेंगे। एशिया कप 2022 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने 35 रनों की पारी खेली थी।

जिससे अंदाजा हो गया कि पुराने कोहली वापस आ चुके हैं। आज हांगकांग के खिलाफ विराट ने अपना अर्धशतक पूरा करते हुए 59 रनों की पारी खेली जिसमें 3 छक्के और 1 चौका शामिल था। जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। विराट को बड़े समय बाद ऐसे देख फैंस का दिल गॉर्डन-गॉर्डन हो गया हैं। आइए आपको सोशल मीडिया में फैंस द्वारा मिल रहे रिएक्शन आपको दिखाते हैं।

यहां देखें फैंस के ट्विट

https://twitter.com/Sobuujj/status/1564995446061207552?s=20&t=lF9sabF7c93zJgapSaLWbA