IND vs HK: हांगकांग ने भारत के खिलाफ जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी का फैसला, रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या को किया बाहर

By Akash Ranjan On August 31st, 2022
IND vs HK: हांगकांग ने भारत के खिलाफ जीता टॉस! पहले गेंदबाज़ी का फैसला, रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या को किया बाहर

भारत और हांगकांग (India vs Hong Kong) के बीच एशिया कप (Asia Cup 2022) का चौथा मैच बुधवार को यानी 31 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा। जोकि हांग कांग का पहला मैच होगा। वहीं भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी थी।

ऐसे में अगर टीम इंडिया (Team India) हांग कांग के खिलाफ जीत जाती है तो वह सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर लेगी। दूसरी और हांग कांग अपने अभियान का आगाज़ भारत के खिलाफ जीतकर करना चाहेगी।

हांगकांग ने भारत के खिलाफ जीता टॉस!

भारत और हांगकांग के बीच हेड टू हेड

भारत और हांग-कांग (IND vs HKG) नियमित एक दूसरे के खिलाफ खेलने वाली टीमों में नहीं है। अबतक दोनों देशों की टीमों के बीच एक भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। प्रतिष्ठित एशियाई टूर्नामेंट में दोनों ही दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ है, जिसमें साफ तौर पर टीम इंडिया का दबदबा रहा है।

एशिया कप (2008 और 2018) में दोनों पक्ष दो बार आमने-सामने हुए थे। दोनों ही मैचों में भारतीय टीम ने हांग-कांग को एकतरफा मैचों में मात दी है। हेड टू हेड के आंकड़ों से साफ जाहिर है कि IND vs HKG मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम हांग-कांग से कोसो आगे हैं।

लेकिन टी20 फॉर्मेट में किसी भी टीम को हल्के में आंकना बड़ी भूल हो सकती है, सिर्फ एक खिलाड़ी या कुछ गेंदों का फेरबदल मैच में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। टीम इंडिया के दल में अनुभवी और मैच विनर खिलाड़ी है तो वहीं हांग-कांग भी क्वालीफायर राउंड से विजय रथ पर सवार होते हुए एशिया कप 2022 में पधारी है। ऐसे में दोनों ही टीमों को जीत के लिए मैदान पर अपना 100 प्रतिशत देने की आवश्यकता होगी।

टीम इंडिया और हांग कांग मैच की प्लेइंग XI

 

हांगकांग टीम : यासीम मुर्तजा, निजाकत अली, बाबर हयात, किंचित शाह, एजाज़ खान, स्कॉट मैकेचनी, जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद गजानफ़र,आयुष शुक्ला।

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और युजवेंद्र चहल।

Tags: एशिया कप 2022, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, भारत और हांगकांग,