IND vs ZIM: "गिल ने जीते भारत के हर दिल"- शुभमन गिल के बल्ले से निकली शतकीय आतिशी पारी ने फैंस को बनाया दीवाना
IND vs ZIM: "गिल ने जीते भारत के हर दिल"- शुभमन गिल के बल्ले से निकली शतकीय आतिशी पारी ने फैंस को बनाया दीवाना

शुभमन गिलः भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN TEAM) जिम्बाब्वे (ZIMBABWE) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही हैं। भारत इस सीरीज में 2-0 से आगे हैं। आज 22 अगस्त को इस सीरीज का आखिरी मैच हरारे स्टेडियम (HARARE STADIUM)  में खेला जा रहा हैं। भारत के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 289  रन बनाए हैं। भारतीय युवा खिलाड़ी शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने आज अपने वनडे करियर की पहली सेंचुरी जड़ दी हैं। जिससे फैंस फुले नहीं समां रहे हैं।

शुभमन गिल ने जड़ी अपने करियर की पहली सेंचुरी

आज भारतीय टीम जिम्बाब्वे के साथ खेले जा रहे वनडे सीरीज के आखिरी मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आयी।  भारतीय बल्लेबाजों के द्वारा आज कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली हैं। पहले शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) और केएल राहुल (KL RAHUL) ने ओपनिंग करते हुए 63 रनों की साझेदारी निभाई। उसके बाद शुभमन गिल और ईशान किशन (ISHAN KISHAN) के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने भारत को 289 रनों तक पहुंचने में मदद की।

 

आज शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। पिछले हर मैच में शुभमन गिल अपने शानदार प्रदर्शन की झलक हमें दिखा रहे थे। आज उन्होने अपनी पारी को शानदार के साथ बड़ी भी बनाई हैं। आज शुभमन दिल ने अपने करियर की पहली सेंचुरी जड़ दी हैं। शुभमन ने मात्र 82 गेंदों पर अपना शानदार शतक पूरा किया। आज शुभमन ने 96 गेंदों में 130 रन, 15 चौकों और 1छक्के छक्कों की मदद से रन बनाए हैं। शुभमन की पारी से फैंस सोशल मीडिया में जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के ट्विट